खोज

नाईजीरिया की सेना नाईजीरिया की सेना  

नाइजीरिया: अपहृत काथलिक पुरोहित मुक्त हुए

कडूना राज्य में इकुलु परी स्थित संत मोनिका काथलिक पल्ली के फादर जोसेफ शेकारी को अग्यात लोगों ने एक दिन की कैद के बाद रिहा कर दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कडूना, बुधवार 09 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : कफानचन धर्मप्रांत के एक पुरोहित फादर जोसफ डांजुमा शेकारी को रविवार रात अगवा किया गया था उन्हें रिहा कर दिया गया। धर्मप्रांत के सचिव फादर इम्मानुएल ओकोलो ने मंगलवार को एक बयान में पुष्टि की कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे फादर जोसफ रिहा किया गया।

6 फरवरी रविवार को कडूना राज्य के इकुलु परी में कौरू स्थानीय सरकार क्षेत्र में संत मोनिका काथलिक पल्ली में अज्ञात व्यक्तियों ने फादर जोसेफ शेकारी के निवास में रात 11:30 बजे धावा बोल दिया और फादर का अपहरण कर लिया।

संत मोनिका काथलिक पल्ली में फादर जोसेफ के रसोइए हमले में दुखद रूप से मारे गये और  24 घंटे से भी कम समय में, फादर के रिहाई की घोषणा की गई।

कृतज्ञता

फादर ओकोलो ने फादर जोसेफ की सुरक्षित वापसी के लिए उनकी प्रार्थना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और उन लोगों की रिहाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जो अभी भी उनके हाथों में बंदी हैं।

उन्होंने फादर जोसेफ के मृतक रसोइए की आत्मा की अनंत शांति के लिए भी प्रार्थना की अपील की।

फादर ओकोलो ने कहा, "हमारे सभी पुरोहितों को निर्देशित किया जाता है कि वे फादर जोसेफ की त्वरित रिहाई के लिए ईश्वर को धन्यवाद का मिस्सा चढ़ायें, साथ ही दिवंगत रसोइए की आत्मा की शांति के लिए और प्रियजनों को भी पवित्र मिस्सा में याद करें।“

उत्तरी नाइजीरिया में असुरक्षा

नाइजीरिया, विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्र असुरक्षा से जूझ रहा है, जो धार्मिक चरमपंथी बोको हराम की गतिविधियों से प्रेरित है, जिन्हें तथाकथित इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत ( आइएसडब्लयूएपी) से जोड़ा गया है। खानाबदोश चरवाहों और स्थानीय किसानों के बीच भी संघर्ष अधिकारियों के लिए चिंता का विषय रहा है।

हाल ही में, अपहरणकर्ताओं और डाकुओं की गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों को चुनौती दी है, जिसमें फिरौती के लिए अपहरण और समुदायों पर छापा मारने वाले अज्ञात बंदूकधारियों, पशुओं की चोरी और लोगों की हत्या की रिपोर्ट में वृद्धि हुई है।

नवीनतम हमलों में से एक में कडूना राज्य के जांगोन कटफ स्थानीय सरकार क्षेत्र, अत्यप चीफडोम में कुर्मिन मसारा में 1 फरवरी को बंदूकधारियों ने  गांव में छापा मारा और 11 से ज्यादा लोगों को मार डाला। असुरक्षा की स्थिति के कारण धार्मिक नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों ने अधिकारियों से नागरिकों के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 February 2022, 16:47