खोज

5 फरवरी 2021 मेंमायोंगडोंग महागिरजाघर में परोहिताभिषेक 5 फरवरी 2021 मेंमायोंगडोंग महागिरजाघर में परोहिताभिषेक  

दक्षिण कोरियाई कलीसिया में तेईस नए पुरोहितों का अभिषेक

महाधर्माध्यक्ष पीटर चुंग सून-टाक ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में माईओंगडोंग के महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा के दौरान 23 नए पुरोहितों का अभिषेक किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

सियोल, शनिवार 29 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : सियोल के मायोंगडोंग महागिरजाघर में शुक्रवार, 28 जनवरी को महाधर्माध्यक्ष पीटर चुंग सून-टैक, ओ.सी.डी. ने पवित्र मिस्सा के दौरान तेईस नए पुरोहितों का अभिषेक किया। उनके साथ कोरिया के प्रेरितिक उपराजदूत धर्माध्यक्ष फर्नांडो रीस, कार्डिनल एंड्रयू येओम और महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष भी थे।

मिस्सा का सीधा प्रसारण

दक्षिण कोरियाई सरकार के कोविड -19 प्रोटोकॉल के पूर्ण अनुपालन में पवित्र मिस्सा में  केवल नए पुरोहितों के माता-पिता व्यक्तिगत रूप उपस्थित थे। धर्मप्रांतीय चैनल, ‘काथलिक पीस ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन टीवी’ और इसके यूट्यूब चैनल पर पवित्र मिस्सा का सीधा प्रसारण किया गया।

मिस्सा समारोह के अंत में, महाधर्माध्यक्ष चुंग ने पुरोहिताभिषेक को संभव बनाने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया। उन्होंने नए पुरोहितों के माता-पिता और सभी पुरोहितों, धर्मबहनों, शिक्षकों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें अपने धार्मिक बुलाहट को पोषित करने में मदद की।

महाधर्माध्यक्ष चुंग ने तब गुरुकुल के कर्मचारियों और परोपकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने कलीसिया की सेवा में नव अभिषिक्त पुरोहितों का समर्थन किया है।

'एक कलीसिया जो देती है'

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि तीन नये पुरोहित, "सियोल इंटरनेशनल काथलिक मिशनरी सोसाइटी" के सदस्य हैं, इस संस्था की स्थापना सियोल महाधर्मप्रांत द्वारा 2005 में की गई, जो लैटिन अमेरिका में मिशनरियों को भेजने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने इस पहल को एक ठोस संकेत कहा, कि कोरिया की कलीसिया ने "खुद को एक 'कलीसिया जो स्वागत करती है' से एक 'कलीसिया जो देती है' में बदल दिया है। एक मिशनरी विशन के साथ विदेशों में एकजुटता के लिए तैयार है और इस प्रकार 'मिसियो अद जेंतेस' (लोगों के मिशन) के लिए तैयार है।"

सियोल महाधर्मप्रांत में जनवरी 2022 तक, 966 पुरोहित हैं, जिनमें एक कार्डिनल, एक महाधर्माध्यक्ष, तीन धर्माध्यक्ष और पांच मोन्सिन्योर शामिल हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 January 2022, 13:55