खोज

पालघाट सिरो मालाबार धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुराकल पालघाट सिरो मालाबार धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुराकल 

पालघाट सिरो-मालाबार धर्मप्रांत में पदत्याग और नियुक्ति

भारत में सिरो-मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने सहायक धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुराकल को पालघाट सिरो मालाबार धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

पालघाट, शनिवार 15 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : भारत में सिरो-मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने पालघाट सिरो मालाबार धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जेकब मैनाथोडाथ द्वारा प्रस्तुत त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।

धर्माध्यक्ष जेकब मैनाथोडाथ के स्थान पर उसी धर्मप्रांत में कार्यरत सहायक धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुराकल को पालघाट धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

परिचय

धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुराकल का जन्म 29 मई 1964 को पालघाट के मरंगोली में हुआ।  29 दिसंबर 1990 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने दस साल तक धर्मप्रांत की पल्लियों में प्रेरितिक सेवा प्रदान की। साथ ही 1993 से 1995 तक बैंगलोर में सेंट पीटर्स पोंटिफिकल इंस्टीट्यूट सेमिनरी में कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बाद में 1997 से 2000 तक वे न्याय के प्रमोटर और बॉन्ड के डिफेंडर थे। 2000 में उन्हें रोम भेजा गया, वहाँ उन्होंने पोंटिफिकल ओरिएंटल इंस्टीट्यूट में पूर्वी कैनन लॉ में लाइसेंस और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 2007 में भारत लौटकर, उन्होंने पल्ली परोहित, माइनर सेमिनरी के रेक्टर, कुलाधिपति, न्यायिक विकार, सेमिनरी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए तुल्यकालन आदि विभिन्न पदों पर कार्य किया।

15 जनवरी, 2020 को वे पालघाट के सहायक धर्माध्यक्ष चुने गए और 18 जून 2020 को धर्माध्यक्षीय अभिषेक प्राप्त हुआ।

 धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुराकल मलयालम और अंग्रेजी के अलावा, इतालवी और जर्मन भाषायें बोलते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 जनवरी 2022, 15:58