खोज

फादर जोसेफ ट्रान न्गिक थान, ओ.पी फादर जोसेफ ट्रान न्गिक थान, ओ.पी 

वियतनाम के दोमिनिकन पुरोहित की पापस्वीकार पीठिका में हत्या

29 जनवरी को पापस्वीकार सनुने के दौरान फादर जोसेफ ट्रान न्गिक थान, ओ.पी., की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय अधिकारियों ने उनकी हत्या से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वियतनाम, सोमवार 31 जनवरी, 2022 (वाटिकन न्यूज) : दोमिनिकन धर्मसंघ के एक वियतनामी फादर जोसेफ ट्रान न्गिक थान शनिवार को चाकू के हमले में मारे गये। वे कोन तुम से लगभग 40 मील उत्तर-पश्चिम में एक मिशन डाक मोट में शनिवार शाम को मिस्सा समारोह से कुछ समय पहले पापस्वीकार पठिका में थे, वहीं फादर जोसेफ ट्रान पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। एक अन्य दोमिनिकन पुरोहित फादर जोसेफ को बचाने के लिए दौड़ा परंतु हमालावर ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया।

हमले में घायल हुए फादर ट्रॉन का प्राथमिक उपचार हुआ, लेकिन बाद में 29 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।

विश्वासियों को सदमा और दुख

फादर ट्रॉन की अप्रत्याशित हत्या ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है जो 1 फरवरी को चंद्र नव वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वाटिकन फीदेस समाचार एजेंसी के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, जो "मानसिक रूप से बीमार" व्यक्ति माना जा रहा है।

पुरोहित की सुंदरता और बड़प्पन

कोन तुम धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष अलोइसियो गुयेन हंग वी ने रविवार को अंतिम संस्कार का मिस्सा समारोह सम्पन्न किया। उन्होंने डाक मोट पल्ली समुदाय और वियतनाम के दोमिनिकन प्रांत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

धर्माध्यक्ष ने अपने प्रवचन में कहा, "हम जानते हैं कि ईश्वर की इच्छा रहस्यमय है; हम पूरी तरह से प्रभु की योजना को नहीं समझ सकते हैं। हम केवल अपने भाई को प्रभु के हाथों में रख सकते हैं। फादर जोसेफ अनंत काल में यात्रा करते हैं, और, कोई भी उसे या हमें, ईश्वर के प्रेम से अलग नहीं कर सकता है। जब वह मारा गया, तो फादर जोसफ मसीह के स्थान पर था और उसकी क्षमा को दे रहा था। उस क्षण में मरना, 'व्यक्ति में ख्रीस्त' होना चाहिए यह एक कृपा है। इस दर्द में, हम पुरोहित की सुंदरता और बड़प्पन भी देखते हैं।"

दफ़न क्रिया

फादर ट्रॉन का दफन संस्कार धर्मविधि सोमवार को डोंग नाई के बिएन होआ में संत मार्टिन गिरजाघऱ में आयोजित किया गया था। उनके शरीर को बिएन होआ में स्थित प्रांत के कब्रिस्तान में अन्य दोमिनिकन धर्मसंघियों के बीच आराम करने के लिए रखा गया।

फादर ट्रॉन का जन्म 10 अगस्त 1981 को साइगॉन में हुआ था,और उन्होंने अगस्त 2010 में अपना आजीवन मन्नत लिया था। 2018 में उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

कोन तुम धर्मप्रांत ने 30 जनवरी को एक बयान में कहा, "कृपया प्रार्थना करने के लिए एकजुट हों ताकि फादर जोसेफ की आत्मा जल्द ही ईश्वर की महिमा का आनंद ले सके।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 January 2022, 16:25