खोज

प्रदर्शन के बाद प्लास्टिक थैला में ब्रेड लेकर जाती महिला प्रदर्शन के बाद प्लास्टिक थैला में ब्रेड लेकर जाती महिला 

कजाखस्तान के काथलिक धर्माध्यक्षों द्वारा देश में शांति की अपील

कजाखस्तान के महाधर्माध्यक्ष थोमस पेटा ने देश में उत्पन्न वर्तमान संकट के मद्देनजर देश के नागरिकों से शांतिपूर्ण समाधान ढूँढ़ने की अपील की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

कजाखस्तान, बृहस्पतिवार, 13 जनवरी 22 (वीएनएस)- उन्होंने 10 जनवरी को राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल में नागरिकों को निमंत्रण दिया है कि वे वर्तमान संकट के शांतिपूर्ण समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करें।

परमधर्मपीठीय फाऊँडेशन एड टू द चर्च इन नीड को प्रेषित एक पत्र में असतना की पवित्र कुँवारी मरियम महाधर्मप्रांत (जिसमें कजाखस्तान का क्षेत्र भी आता है) के चरवाहे ने पिछले सप्ताह की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें करीब 200 लोगों ने अपना जीवन गवाँ दिया।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, "हम मृतकों के लिए दुखित हैं।" उन्होंने महाधर्मप्रांत के सभी पुरोहितों को 13 जनवरी को कजाखस्तान में मौत के शिकार लोगों एवं प्यारे देश में शांति बहाल होने के लिए ख्रीस्तयाग अर्पित करने की मांग की है।   

महाधर्माध्यक्ष पेटा स्वयं इस मतलब के लिए असतना की सदा सहायिका माता मरियम के महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे। रविवार को देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कजाखस्तान की घटनाओं का जिक्र किया था। उन्होंने कजाखस्तान को ओजिओरनोज की शांति की माता मरियम के संरक्षण में सौंप दिया था। महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि संत पापा की अपील पर ध्यान देते हुए हम भी शांति की रानी, देश की संरक्षिका की मध्यस्थता द्वारा शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 January 2022, 15:12