खोज

स्वर्गीय महाधर्माध्यक्ष डेसमंड टूटू को श्रदधांजलि स्वर्गीय महाधर्माध्यक्ष डेसमंड टूटू को श्रदधांजलि  

विश्व के लिए महाधर्माध्यक्ष टूटू 'सच्चाई व स्वतंत्रता का प्रकाशस्तंभ'

काथलिक धर्माध्यक्ष जान डे ग्रोफ के अनुसार, रविवार 26 दिसम्बर को 90 वर्ष की आयु में मृत्यु के बावजूद, स्वर्गीय महाधर्माध्यक्ष डेसमंड टूटू दक्षिण अफ्रीका और दुनिया भर के लोगों के लिए स्वतंत्रता और सच्चाई का एक प्रकाशस्तंभ बने हुए हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

केप टाउन, बुधवार 29 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : जैसा कि दक्षिण अफ्रीका वासियों ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और केप टाउन के पूर्व एंग्लिकन महाधर्माध्यक्ष की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया,  काथलिक समुदाय महाधर्माध्यक्ष डेसमंड टूटू की विरासत को याद करने की कोशिश कर रहा है।

अपनी कई उपलब्धियों के बीच, महाधर्माध्यक्ष ने रंगभेद युग के दौरान किए गए अपराधों के लिए पुनर्स्थापनात्मक न्याय की तलाश के लिए स्थापित सत्य और सुलह आयोग का नेतृत्व किया।

वफादार चरवाहा

दक्षिण अफ्रीका में बेथलहम के काथलिक धर्माध्यक्ष  जान डे ग्रोफ, उन लोगों में से थे जिन्होंने महाधर्माध्यक्ष टूटू को एक "प्रकाशस्तंभ" के रूप में याद किया, जो "हमें चरवाहों के रूप में हमारे बुलावे की याद दिलाता है।"

वाटिकन न्यूज के क्लेयर रियोब से बात करते हुए, धर्माध्यक्ष डी ग्रोफ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कलीसिया के सभी नेता स्वर्गीय महाधर्माध्यक्ष की तरह वफादार होंगे। धर्माध्यक्ष ने कहा, "महाधर्माध्यक्ष टूटू ने सच्चाई और स्वतंत्रता के लिए बहुत काम किया। वे प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को पहचानते थे। इसी वजह से लोग उन्हें याद करते हैं।"

एकता वर्धक और अंतरधार्मिक सेवाओं सहित महाधर्माध्यक्ष टूटू की याद में पूरे दक्षिण अफ्रीका में इस सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनके अवशेषों का अंतिम संस्कार किया जाएगा और केप टाउन में संत जॉर्ज महागिरजाघऱ के मकबरे में दफनाया जाएगा।

एकतावर्धक नेता

स्वर्गीय महाधर्माध्यक्ष भी एकतावर्धक प्रयासों में सक्रिय थे और काथलिक कलीसिया सहित अन्य संप्रदायों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते थे।

उसी दिन, जब उनकी मृत्यु हुई, संत पापा फ्राँसिस ने "सुसमाचार के सेवक" की मृत्यु पर अपनी संवेदनाएँ भेजीं और उनके "अपने मूल दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय समानता और सुलह को बढ़ावा देने" के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिशप डी ग्रोफ ने कहा कि स्थानीय कलीसिया अन्य ख्रीस्तियों के साथ "हमारे बीच उस एकता को बढ़ावा देने के लिए अपने एकतावर्धक प्रयासों को जारी रखने की उम्मीद करती है जो दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 December 2021, 15:35