खोज

हैती के धर्माध्यक्ष मैक्स लेरोय अपने विश्वासियां के साथ हैती के लिए प्रार्थना करते हुए हैती के धर्माध्यक्ष मैक्स लेरोय अपने विश्वासियां के साथ हैती के लिए प्रार्थना करते हुए 

हैती में धर्माध्यक्षों द्वारा संकट के बीच देशभक्ति का आह्वान

अपने क्रिसमस संदेश में, हैती धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीईएच) राष्ट्रीय जिम्मेदारी और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया। आज देश राजनीतिक, आर्थिक और मानवीय संकटों का सामना कर रहा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हैती, मंगलवार 21 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : हैती धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के धर्माध्यक्षों ने क्रिसमस संदेश में जोरदार शब्दों में लिखा कि हैती में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और मानवीय उथल-पुथल जारी है, बढ़ती असुरक्षा के बीच, उन्होंने हैती के राजनीतिक नेताओं से देश की सुरक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हैती को नहीं छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि संकट को दूर करने के लिए देश को नैतिक झटके की जरूरत है। "हम हाल के महीनों की दुखद घटनाओं के प्रति उदासीन नहीं रह सकते।"

राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक अराजकता

आर्थिक संकट, सामाजिक अशांति और सड़क गिरोहों द्वारा बढ़ते अपहरण के बीच हैती में स्थिति वर्षों से नियंत्रण से बाहर है। इस साल 7 जुलाई को राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या के बाद और अगस्त में 7.2 भूकंप के बाद स्थिति और खराब हो गई है, जिससे द्वीप के दक्षिणी हिस्से में 2,000 से अधिक लोग मारे गए और 12,000 घायल हो गए। हाल के दिनों में, उत्तरी शहर काप-हैटियन में एक टैंकर के विस्फोट में लगभग 75 लोग मारे गए हैं।

हाईटियन धर्माध्यक्षों ने अपने संदेश में पूछा, "क्या इस तरह की सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक अराजकता उन लोगों की अंतरात्मा को चुनौती नहीं देती, जिनकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय में जिम्मेदारी है? उन्हें हमारी मदद करने और सार्वभौमिक अधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने के लिए नेतृत्व करना चाहिए? क्या हमारे राजनीतिक नेता इस अराजक और विनाशकारी स्थिति से पहले से कहीं अधिक चिंतित महसूस नहीं करते हैं जो लगातार बिगड़ती जा रही है?"

देशभक्ति के झटके की जरूरत

इसलिए सभी हैती वासियों को यह संदेश "इतने अत्याचार और पीड़ा पैदा करने वाली बुरी ताकतों से लड़ने के लिए एक नैतिक और देशभक्ति के झटके" का आह्वान करता है।

वे उन सभी लोगों से आग्रह करते हैं जिनकी राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था में जिम्मेदारी है, वे "जिम्मेदारी, समझ और शांति की इच्छा" की भावना के साथ "उस संकट का स्थायी समाधान खोजने में संलग्न हों जिसका देश बहुत लंबे समय से सामना कर रहा है।"

संत पापा फ्राँसिस की एकजुटता

धर्माध्यक्षों ने हैतीवासियों के साथ उनके समर्थन और एकजुटता के लिए संत पापा फ्राँसिस को धन्यवाद दिया, विशेष रूप से 31 अक्टूबर की देवदूत प्रार्थना के उपरांत में उन्होंने विश्व नेताओं से देश की मदद करने और हाईटियन लोगों को नहीं छोड़ने हेतु आग्रह किया था।

वे इस तथ्य पर भी खेद व्यक्त करते हैं कि इतने सारे हैती वासी जो बेहतर जीवन खोजने में अन्य देशों की ओर रुख कर रहे हैं, वे अक्सर विदेशों में दुर्व्यवहार और भेदभाव के शिकार होते हैं। हम चाहते हैं कि मानव व्यक्ति की गरिमा के लिए सम्मान की आवश्यकता वाले सिद्धांतों को सभी पर लागू किया जाए।"

प्रार्थना हेतु अपील

धर्माध्यक्षों ने सभी हैती वासियों से "राष्ट्र के हितों के सामने अपने छोटे हितों को न रखने" और देश के लिए प्रार्थना में एकजुट होने के आह्वान के साथ क्रिसमस संदेश समाप्त किया, "आइए, हम प्रार्थना करें कि ज्ञान और विवेक की आत्मा हमें प्रबुद्ध करे और हमारा मार्गदर्शन करे। हमारा देश एक अभिन्न नवीनीकरण कर सके।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 December 2021, 15:19