खोज

धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स डाल्टनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स डाल्टनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक 

धर्माध्यक्ष थेओदोर डाल्टनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त

रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स को डाल्टनगंज धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया गया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रांची, बुधवार 8 दिसम्बर 2021 (राँची महाधर्मप्रांत न्यूज) : भारत के प्रेरितिक राजदूतावास ने सूचित किया है कि धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेनहास, एस.एफ़.एक्स., को 8 दिसंबर 2021 से डाल्टनगंज के धर्मप्रांत के नए प्रेरितिक प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी रांची महाधर्मप्रांत के सचिव,फादर सुशील टोप्पो ने दी।

प्रेरितिक राजदूतावास ने भी हजारीबाग के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो के प्रति अपना आभार और प्रशंसा व्यक्त की है। वे 7 जुलाई 2016 से अब तक डाल्टनगंज के प्रेरितिक प्रशासक के रूप में धर्मप्रांत का नेतृत्व किया है।

प्रेरितिक राजदूतावास यह निर्दिष्ट करना चाहता है कि धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स., रांची के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में अपने वर्तमान कार्यालय में बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त वे डाल्टनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक के रुप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 December 2021, 16:29