खोज

अमरीका के केंटक्की में भीषण बवंडर के चार दिन बाद का दृश्य, 15.12.2021 अमरीका के केंटक्की में भीषण बवंडर के चार दिन बाद का दृश्य, 15.12.2021 

बवंडर पीड़ितों की सहायता में जुटा केंटक्की का काथलिक समुदाय

संयुक्त राज्य अमरीका के छः राज्यों को प्रभावित करनेवाले बवंडर से पीड़ित लोगों की मदद के लिये स्थानीय काथलिक समुदाय ने अस्थायी तम्बुओं का निर्माण किया है। केंटक्की में ओएन्सबोरो के काथलिक धर्माध्यक्ष विलियम मेडली ने वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बवंडर के दिन से ही स्थानीय काथलिक समुदाय प्रार्थनाओं एवं ठोस समर्थन प्रदान कर पीड़ितों की सहायता में संलग्न है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

केंटक्की, बुधवार, 15 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज़): संयुक्त राज्य अमरीका के छः राज्यों को प्रभावित करनेवाले बवंडर से पीड़ित लोगों की मदद के लिये स्थानीय काथलिक समुदाय ने अस्थायी तम्बुओं का निर्माण किया है। केंटक्की में ओएन्सबोरो के काथलिक धर्माध्यक्ष विलियम मेडली ने वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बवंडर के दिन से ही स्थानीय काथलिक समुदाय प्रार्थनाओं एवं ठोस समर्थन प्रदान कर पीड़ितों की सहायता में संलग्न है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन उक्त विनाशकारी बवंडर से हुए नुकसान को देखने के लिए बुधवार को केंटकी की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशासन को केंटकी और तूफान से प्रभावित अन्य राज्यों के स्थानीय अधिकारियों को हर संसाधन उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

पीड़ितों की सहायता

धर्माध्यक्ष मेडली ने अपने धर्मप्रान्त की सभी पल्लियों से सामाजिक चंदा एकत्र करने का अनुरोध किया है ताकि बवंडर प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। केंटक्की के मेफील्ड में मोमबत्तियों की फेक्टरी के भस्म हो जाने तथा आठ लोगों की इस घटना में मृत्यु पर धर्माध्यक्ष मेडली ने गहन शोक जताया तथा एक वकतव्य जारी कर कहा, "मेफ़ील्ड मोमबत्ती कारखाने में घायल लोगों में से कई पल्लीवासी थे, और अन्य हमारे समुदायों में आप्रवासियों और हाशिए पर रहने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व करते थे।"   

वाटिकन रेडियो से बातचीत में धर्माध्यक्ष मेडली ने बताया कि उन्होंने मेफील्ड में सन्त जोसफ गिरजाघर की भेंट की जो बवंडर में नष्ट हो गया है, इसलिये पड़ोसी पल्ली सन्त जेरोम में पीड़ितों को राहत सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि डॉसन सप्रिंग में भी गिरजाघर पूर्णतः ध्वस्त हो गया है और यही कारण है कि धर्मप्रान्त की समस्त पल्लियाँ राहत कार्यों में संलग्न हैं।

सान्तवना का स्रोत

धर्माध्यक्ष मेडली ने कहा कि रविवार को मध्यान्ह देवदूत प्रार्थना के अवसर पर सन्त पापा फ्राँसिस द्वारा अमरीका के बवंडर पीड़ितों को याद किया जाना बवंडर पीड़ितों तथा अमरूका की सम्पूर्ण जनता के लिये सान्तवना का स्रोत सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि सन्त पापा के शब्द "दिल को छू लेने वाले" थे। उन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका के अन्य धर्मप्रान्तों के प्रति आभार व्यक्त किया जो इस मुश्किल समय में बवंडर पीड़ितों के लिये चंदा तथा प्राथमिक आवश्कता सामग्री एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि लोगों के दिलों-दिमाग में, और उनकी प्रार्थनाओं में हम हैं, और यह कि वे हमारे लिए बलिदान कर रहे हैं।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 December 2021, 11:55