खोज

फादर सुनिल बड़ा एस.जे. जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। फादर सुनिल बड़ा एस.जे. जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। 

पकरी पाठ के पुरोहितों पर हमला

झारखंड के नेतरहाट स्थित पकरी पाठ पल्ली में 1 नवम्बर को येसु समाजी पुरोहितों के समुदाय पर अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें मारा-पीटा।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

झारखंड, मंगलवार, 2 नवम्बर 2021 (वीएनएच)- फादर एम. के. जोश एस.जे से मिली जानकारी अनुसार, 1 नवम्बर को पकरी पाठ पल्ली के अलर्ट सेंटर (समाज सेवा केंद्र) में फादर अमित कुजूर एस.जे., फादर सुनिल बड़ा एस.जे., फादर इमिल एक्का एस. जे. और ब्रदर डेविड खलखो एस.जे. एक      सामुदायिक सभा में भाग ले रहे थे। उसी दौरान शाम के 8 बजे करीब 10 अज्ञात लोगों ने पुरोहितों पर हमला किया। हमलावर शादी संबंधी बात करने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाये और अलर्ट सेंटर में घुसे। वे चेहरे पर मास्क लगाये हुए और हाथों में पिस्तौल एवं लाठी लिये हुए थे। घुसने के बाद वे पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने फादरों के हाथों को बांध दिया। फादर सुनिल ने उन्हें पूरे घर में घुमाया। उन्होंने अपने साथ फादरों के कुछ पैसे और मोबाईल फोन ले लिये।

हमलावरों ने बैठक में भाग ले रहे चारों लोगों को खूब पीटा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सबसे अधिक चोट फादर सुनिल को आई है। उनके सिर पर पिस्तौल तानकर उन्हें बाहर निकाला एवं मेन रोड की ओर ले जाया गया। रास्ते पर भी पीटा गया। उसके बाद एक मजबूत पाईप द्वारा उनके सिर पर प्रहार किया गया जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गिरते देख सभी लुटेरे वहाँ से गायब हो गये। कुछ देरी के बाद उन्हें उठाकर घर वापस लिया गया।

घटना के तुरन्त बाद दूसरे समुदाय के पुरोहितों ने आकर उनकी मदद की। पकरी पाठ की सिस्टर फिलो ने 4 सेंटीमीटर लम्बे और गहरे घाव पर टांका लगाया और प्राथमिक उपचार के बाद करीब आधी रात को उन्हें कार्मेल अस्पताल लाया गया। डॉ. जोसिया और सिस्टर दिव्य ने अस्पताल में उन्हें भर्ती किया और घाव पर पुनः टांका लगाया। डॉ. जोसिया ने बतलाया कि उनकी स्थिति ठीक है और वे वहीं पूरी तरह ठीक हो जायेंगे।

रात को करीब 1 बजे (2 नवम्बर) नेतरहाट पुलिस फादर सुनिल बड़ा से बयान लेने कार्मेल अस्पताल आयी थी। स्थानीय लोग इस घटना से दुःखी और हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना काफी दिनों के बाद हुई है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 November 2021, 16:36