खोज

स्पेन में ग्वादालुपे की माता मरियम का महागिरजाघर। स्पेन में ग्वादालुपे की माता मरियम का महागिरजाघर। 

स्पानी राष्ट्रीय दिवस – ग्वादालुपे की माता मरियम

12 अक्टूबर को स्पानी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, तोलेदो के महाधर्माध्यक्ष मोनसिन्योर फ्रंचेस्को चेर्रो केव्स ने काचेरेस प्रांत स्थित ग्वादालुपे की माता मरियम के शाही मठ में समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

स्पेन, मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021 (रेई)- तोलेदो महाधर्मप्रांत की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन दिनों कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं जिनमें से एक है ग्वादालुपे - हिस्पैनिया पुरस्कार जिसको 9 अकटूबर को प्रदान किया गया।

10 अक्टूबर को एक सम्मेलन आयोजित था जिसको डॉन फिलेमोन संकेज रूबियो को समर्पित किया गया था उसी दिन महागिरजाघर में संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया था। 11 अकटूबर को "इलुसत्रेस पेरदेदोरेस" (शानदार हारने वाला) शीर्षक की किताब का विमोचन किया गया और 12 अक्टूबर को मठ के सभागार में ग्वादालुपे की संत मरिया के शूरवीर का स्वागत किया गया जिनका अभिषेक 1.00 बजे तोलेदो के महाधर्माध्यक्ष द्वारा सम्पन्न किया गया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 October 2021, 16:24