खोज

कहानी

पृथ्वी में निहित एक पुनर्जन्म की अचूक दास्तां

संत पापा फ्राँसिस 'लौदातो सी' को समर्पित "लिबेरे तेनेरेज़े" वनस्पति उद्यान परियोजना, 2020 के वसंत के बाद से, सिसिली शहर रागुसा में एक जेल के मैदान में सब्जियों की खेती हो रही हैं। जेल के कैदियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक संघ द्वारा संचालित, सब्जियां बायोडायनामिक कृषि तकनीकों का उपयोग करके उगाई जाती हैं। सबसे पहले स्थानीय प्रजाति के तोरी बीज लगाए गए, लेकिन हाल ही में बोई गई फसलों में उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय फल शामिल हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

सिसिली, शनिवार 25 सितम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : रागुसा जेल के कैदियों में से एक, ब्रूनो को ‘लौदातो सी’ सब्जी उद्यान बनाने का विचार आया जब उसे उपहार के रूप में विशिष्ट सिसिली "तिनिरुमा" बीजों का एक पैकेट मिला। उपहार देखकर उसने अपने किसान पिता की शिक्षाओं को याद किया और उन्होंने जेल अधिकारियों से जेल के मैदान में बीज लगाने के लिए पूछा। जेल अधिकारियों के अनुमोदन से, सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक संघ द्वारा, जो जेलों, अस्पताल के रोगियों, ऑन्कोलॉजिकल क्लीनिकों और बच्चों के वार्डों के साथ-साथ विकलांग व्यक्तियों और बुजुर्गों को 2007 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें बीज दान में दिए गए थे।

सिसिली का "तिनिरुमा"
सिसिली का "तिनिरुमा"

"सी रिडियामो सो" एसोसिएशन के अध्यक्ष फाबियो फेरिटो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और प्रदर्शन कला में माहिर हैं। उन्होंने वाटिकन न्यूज को बताया कि "पिछले साल अप्रैल में, महामारी के दौरान, एक परियोजना शुरू की गई थी जिसमें रागुसा की स्थानीय जेल भी शामिल थी। परियोजना समुदाय अस्पतालों और विकलांग केंद्रों को दान करने के लिए मास्क बनाती थी। उन्होंने कहा, “अपने सहयोगी, एलेसेंड्रो विट्रानो और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से, "हमने जेल के 180 कैदियों को उपहार के रूप में एक सिलाई मशीन दी, साथ ही मास्क के उत्पादन के लिए उपयोगी सामग्री भी दी। लगभग एक हजार मुखौटे बनाए गए और कैदियों को उनके काम के लिए धन्यवाद देने के लिए, हमने उन्हें 'तिनीरुमा' के बीज दिए: मुखौटे के निर्माण में व्यक्त की गई विनम्रता का नाजुक प्रतीक।"

"लिबेरे तेनेरेज़े - लौदातो सी" सब्जी बगान

 फाबियो ने कहा कि ब्रूनो की मदद से, जेल के मैदान का हिस्सा, जिसका उपयोग नहीं किया गया था, वहाँ खेल-खेल में करीब सौ बीज लगाए गए  और जल्द ही तिनिरुमा का एक उद्यान पैदा हुआ। फिर, जेल के निदेशक, जोवान्ना माल्टेसेज़ के साथ समझौते में, “हमने हरियाली के लिए अधिक पेड़ों को लगाने का सुझाव दिया। इस तरह हमने प्रायोजकों की मदद से 1,500 पौधे खरीदे। तभी हमने महसूस किया कि हम एक सब्जी बगान बना सकते हैं और परियोजना शुरू हुई" जिसका नाम संत पापा फ्राँसिस के 2015 में प्रकाशित विश्वपत्र के नाम पर “लिबेरे तेनेरेज़े-लौदातो सी” रखा गया था।

"लिबेरे तेनेरेज़े - लौदातो सी" सब्जी बगान
"लिबेरे तेनेरेज़े - लौदातो सी" सब्जी बगान

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने समझाया कि "लिबेरे तेनेरेज़े - लौदातो सी" सब्जी बगान बनाने  का उद्देश्य, जेल के कैदियों को "खुद को व्यक्त करने का मौका देना, अलगाव, निराशा, व्यक्तिगत और सामूहिक तनाव की भावना से परे जाने में सक्षम होना है। हमने इसे 'हास्य उद्यान' कहा है, क्योंकि हम 'जोकर' हैं जो समुदाय के लिए संवाद, आदान-प्रदान और खुलेपन के आधार पर नए रिश्तों को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं, जबकि कैदियों को पेशेवर कौशल हासिल करने का अवसर भी प्रदान करता है।" उन्होंने कहा, "विशेष रूप से जेल में हमें यह याद रखने की आवश्यकता है कि काम एक आवश्यकता है, इस पृथ्वी पर जीवन के अर्थ का हिस्सा, विकास का मार्ग, मानव विकास और व्यक्तिगत आत्मसंतुष्टि" जैसा कि संत पापा लौदातो सी'(128) में बताते हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान, "हर गतिविधि परियोजना रुक गई," "कैदियों के बाहरी संपर्क, विशेष रूप से उनके परिवारों के साथ, रद्द कर दिए गए थे और वे केवल रविवारीय पवित्र मिस्सा में एक साथ मिल सकते थे। जिसका अनुष्ठान चैपलिन फादर कार्मेलो मोलिका करते थे।

सब्जियां, फल और क्वांटम संगीत

वनस्पति उद्यान परियोजना समय के साथ विकसित हुई है, जो एक विशेष अर्थ पर आधारित है: "एक कृषिवैज्ञानिक, एलेसेंड्रो स्क्रोफनी की मदद से, हमने प्रोबायोटिक्स और बायोडायनामिक कृषि तकनीकों का उपयोग करना चुना है, जो पृथ्वी के लिए सम्मान व उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। हम खुद को लौदातो सी' में पहचानते हैं।" फेरिटो ने बताया, कि "सब्जी उद्यान एक बंद-चक्र परियोजना है क्योंकि यह रसोई के कचरे और जैविक कचरे का उपयोग करता है। किसी भी रसायन, काटनाशी या एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं किया जाता है, लेकिन मिट्टी में आक्रामक खनिजों के फैलाव से बचने के लिए खाद का उपयोग किये बिना सब कुछ पुनर्नवीनीकरण किया जाता है। हम फसल को स्थिर करने और बैक्टीरिया और कीड़ों को उस पर हमला करने से रोकने के लिए बिछुआ और लहसुन कीट-विकर्षक, जैविक उर्वरक और खाद का भी उपयोग करते हैं।

जैविक खाद और कीटनाशक
जैविक खाद और कीटनाशक

एक साल से भी कम समय में, जेल अधिकारियों द्वारा दी गई तीन भूखंडों पर मौसमी सब्जियां उगाई जा रही हैं, टमाटर से लेकर सलाद तक, बैंगन से लेकर सौंफ तक। तीनों में से सबसे बड़े, लगभग 2,500 वर्ग मीटर में, "फलियां, सब्जियां, उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय पौधे, जैसे आम, पपीता, एवोकाडो, साथ ही कीवी और आंवले एक प्रयोग के रुप में शुरू किया गया है।" एसोसिएशन और कैदियों ने स्ट्रॉबेरी के लिए एक ग्रीनहाउस का निर्माण किया है, जिसमें हाइड्रोपोनिक खेती के साथ क्वांटम संगीत का उपयोग किया गया है: यह देखा गया है कि कुछ ध्वनि आवृत्तियों का पौधों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे अंकुरण में सुविधा विकास और रोग के प्रति अधिक प्रतिरोध होती है। यह बच्चों के लिए भी एक बहुत ही आकर्षक पहल है, क्योंकि यह मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन का संदेश देती है। अन्य बातों के अलावा, बागवानी में शामिल लोग बहुत उच्च स्तर की क्षमता प्राप्त कर रहे हैं जो भविष्य में भी उपयोगी हो सकते हैं," उन्हें "काम के माध्यम से एक सम्मानजनक जीवन" प्रदान किया जा रहा है। (128)

दूसरे के साथ संबंध

कृषि की दुनिया में मेहनत की कोई कमी नहीं है। हालाँकि, गहन ज्ञान और नवाचार के लिए एक असामान्य क्षमता की आवश्यकता है। "ची रिदियामो सु" एसोसिएशन के संचालक कैदियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, जिन्हें ऐसा करने के लिए प्राधिकरण प्राप्त हुआ है। ब्रूनो हाल ही में शामिल हुए हैं। लौदातो सी (125) में हम पाते हैं, "काम का हर रूप उस रिश्ते की एक अवधारणा है जो हम अपने अलावा अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं और हमें करना चाहिए।"

रागुसा के कारागार में कृषि कार्य
रागुसा के कारागार में कृषि कार्य

फेरिटो ने बताया कि वे सब कुछ एक साथ करते हैं, वे एकसाथ बगीचे की योजना बनाते हैं, पौधों का चयन करते हैं, सिंचाई प्रणाली बनाते हैं, खेत तैयार करते हैं, बीज बोते हैं, खाद देते हैं और फसल काटते हैं। ये वे पुरुष हैं जो "एक साथ काम करने की सराहना करते हैं। हम उनके साथ मजाक करते हैं, एक हँसी खेतों में एक दिन की थकान को तोड़ देती है, तो वास्तव में एक-दूसरे का असली रूप सामने आता है।" ये वे लोग हैं जिन्होंने "अपने बच्चों को लंबे समय तक नहीं देखा है, उन्हें लंबी जेल की सजा मिली है।" उन्होंने कहा कि कुछ, जैसे ब्रूनो, ने अपने बच्चों को बचपन में छोड़ दिया था और अब वे किशोर हैं, वह उनसे निरंतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करते हैं, भले ही वह उन्हें बहुत कम देखते हैं। "मैं यह कहने की हिम्मत करूंगा, एक पिता से अधिक जो अपने बेटे को 24 घंटे देखता है: वह उन्हें हर दिन एक पत्र लिखता है और बच्चे भी उस पर विश्वास करते हैं, वे उससे सलाह मांगते हैं जैसे कि वह उनके साथ घर पर हो। फेरिटो ने कहा कि ये रोज़मर्रा के काम से पैदा हुई तात्कालिक कहानियाँ हैं। प्रतिबद्धता और सबसे ऊपर, विश्वास, जो बंदियों ने रागुसा जेल में पाया है, "सभी महिला पुलिस कर्मचारियों का रागसा जेल", जिसमें निदेशिका और कमांडर भी महिला हैं।

भविष्य के लिए एक अवसर

जेल निदेशक, जोवान्ना माल्टीज़, महामारी लॉकडाउन के दौरान लिबेरे तेनरेज़े - लौदातो सी 'सब्जी उद्यान परियोजना के महत्व से प्रभावित थी, क्योंकि परियोजना के तहत "कैदी" पृथ्वी और उसके मूल्यों के साथ संपर्क करने में सक्षम थे। उसने कहा, यह प्रोजेक्ट "आलस्य से बचने का एक अवसर " और "बीज डालकर फल उत्पादन करने की आनंद देता है। परियोजना को 2021-2023 सिसिली क्षेत्रीय कारावास प्रशासन की तीन वर्षीय योजना में शामिल किया गया है।

रागुसा जेल का एक दृश्य
रागुसा जेल का एक दृश्य

रागुसा जेल के शैक्षिक क्षेत्र के प्रमुख रोसेटा नोटो, जो कैदियों के स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक पुन: एकीकरण से संबंधित हैं, आशा करते हैं कि "यह परियोजना जारी रहेगा और जेल के लिए एक संरचनात्मक परियोजना बन जाएगा, ताकि अन्य कैदियों को भविष्य में यह अवसर मिल सकता है।" बायोडायनामिक कृषि के ज्ञान को पारित करना "बहुत महत्वपूर्ण है," नोटो ने जोर दिया, "विशेषकर उन कैदियों के लिए जिनके पास उच्च स्तर की शिक्षा नहीं है: हम उन्हें प्रशिक्षण देते हैं ताकि जब वे जेल से बाहर निकलें तो उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके।"

वे कहती हैं कि ब्रूनो को खुद "परियोजना से बड़ी उम्मीदें हैं। वह इसके मूल्य को समझता है और उम्मीद करता है कि एक बार जब उसने अपनी सजा पूरी कर ली, तो वह उस अनुभव के साथ नौकरी ढूंढ पाएगा।" जेल निदेशक भी सहमत हैं, कि इस तरह के अनुभव से कृषि उद्योग में नए अवसर पैदा हो सकते हैं, जिसमें वर्ष 2000 में पेश किए गए कानून के योगदान के साथ अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की संभावना भी शामिल है (लेग स्मुराग्लिया) जो पूर्व जेल कैदियों के रोजगार के पक्ष में है। यह ब्रूनो और कई अन्य रागुसा बंदियों का भी का सपना है। फाबियो फेरिटो ने बताया कि उनका एक और सपना है,: "संत पापा फ्राँसिस के लिए जल्द से जल्द अपनी उपज पहुँचाने करने में सक्षम होना।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 September 2021, 14:29