खोज

ताबघा क्रूस जिसको रोटी के चमत्कार को दर्शाने के लिए स्थापित किया गया था ताबघा क्रूस जिसको रोटी के चमत्कार को दर्शाने के लिए स्थापित किया गया था 

पवित्र भूमि: तोड़-फोड़ करनेवालों ने तबघा में वेदी के क्रूस को हटाया

पवित्र भूमि के तबघा गांव स्थित बेनेडिक्टाईन मठ में लगे एक पत्थर की वेदी पर लोहे के क्रॉस को अलग करनेवाले अज्ञात लोगों ने कलीसिया की संपत्ति पर हमला किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

पवित्र भूमि, बुधवार, 25 अगस्त 2021 (रेई)- तबघा गाँव तिबेरिस झील के किनारे बसा हुआ है और यह जर्मन बेनेडिक्टाईन मठवासियों का घर है। परम्परा के अनुसार माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां येसु ने रोटी और मछली का चमत्कार किया था।

18 अगस्त की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे के क्रूस को तोड़ा जो एक पत्थर पर स्थापित था और चमत्कार को दर्शाता था।

मठवासियों ने दूसरे दिन तोड़फोड़ को देखा। पवित्र भूमि में जर्मन संघ डीवीएचएल, जो वर्षों से जर्मनी के काथलिकों को पवित्र भूमि से जोड़ता है इसी स्थान पर तोड़-फोड़ हुआ था।

रोटी के चमत्कार का गिरजाघर
रोटी के चमत्कार का गिरजाघर

दृढ़ता से स्थापित क्रूस, दुर्घटना नहीं

पवित्र भूमि के संरक्षक फ्रांसिस्कन की वेबसाइट के अनुसार, क्रूस वेदी पर अच्छी तरह स्थापित था, और इसे हटाने के लिए बहुत अधिक बल की आवश्यकता होती। जिम्मेदार पक्ष संभवतः समुद्र तट से या शायद झील से नाव पर पहुंचे होंगे।

घटना के बारे कहा गया है कि यह एक दुर्घटना नहीं है बल्कि एक जानबूझकर तोड़-फोड़ की घटना है। घटना की जानकारी तुरन्त इस्राएल की पुलिस को दे दी गई है।

क्षेत्र का नक्शा
क्षेत्र का नक्शा

कड़ी निंदा

पवित्र भूमि के काथलिक धर्माध्यक्षीय सभा के प्रवक्ता वादिए बुनास्सार ने घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि" यह एक घृणित कार्य है जो उन लोगों के द्वारा किया गया मालूम पड़ता है जो क्रूस से घृणा करते हैं। हम पुलिस से मांग करते हैं कि इसकी गंभीरता से जाँच हो और जिम्मेदार लोगों का न्याय किया जाए।"

दूसरों के विश्वास के प्रतीकों के प्रति सम्मान

काथलिक धर्माध्यक्षों ने आग्रह किया है कि राज्य के धार्मिक तथा शैक्षणिक अधिकारी सभी लोगों को दूसरे धर्मों के प्रतीकों के प्रति सम्मान करने की शिक्षा दें।  

उन्होंने कहा, "हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन लोगों के मन को प्रज्वलित कर दे जो मन में घृणा पालते हैं और उन्हें प्रेम के रास्ते पर ले चल ताकि वे सारी सृष्टि के प्रति सम्मान की भावना रख सकें"।

रोटी के चमत्कार का गिरजाघर
रोटी के चमत्कार का गिरजाघर

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 August 2021, 14:56