खोज

पवित्र क्रूस को अपनी जेब में लिए एक पुरोहित पवित्र क्रूस को अपनी जेब में लिए एक पुरोहित 

श्रीलंका के कार्डिनल निकोलास का निधन

कोलोम्बो के पूर्व महाधर्माध्यक्ष निकोलास मारकुस फेरनान्दो का निधन शुक्रवार 10 अप्रैल को उनके ट्वाट्टे स्थित आवास “एम्माउस हाऊस” में हुआ। उनकी दफन क्रिया 13 अप्रैल को सम्पन्न हुई वे 87 साल के थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

श्रीलंका, मंगलवार, 14 अप्रैल 20 (रेई)- कोलोम्बो के पूर्व महाधर्माध्यक्ष निकोलास मारकुस फेरनान्दो का निधन शुक्रवार 10 अप्रैल को उनके ट्वाट्टे स्थित आवास “एम्माउस हाऊस” में हुआ। उनकी दफन क्रिया 13 अप्रैल को सम्पन्न हुई वे 87 साल के थे।

महाधर्माध्यक्ष निकोलास मारकुस फेरनान्दो का जन्म मन्नाक्कारा में 1932 को हुआ था। वे सन् 1977 से 2002 तक श्रीलंका की राजधानी कोलोम्बो के महाधर्माध्यक्ष रहे। सन् 1989 में वे श्रीलंका के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गये थे। ऊका समाचार के अनुसार विश्वासी उनके मुस्कान और सादगी भरे जीवन से अधिक प्रभावित थे।

कोलोम्बो के वर्तमान महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल मालकोम रंजित ने कहा कि कोलोम्बो के महाधर्माध्यक्ष के रूप में उन्होंने 25 वर्षों तक श्रीलंका की कलीसिया की महत्वपूर्ण सेवा की है।

13 अप्रैल को महाधर्माध्यक्ष निकोलास की दफन क्रिया संम्पन्न हुई जिसमें कोरोना वायरस के कारण परिवार के करीबी रिश्तेदार, कुछ पुरोहित और धर्मसमाजियों ने भाग लिया। दफन क्रिया को टेलीविजन पर भी लाईव प्रसारित किया गया।   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 April 2020, 16:41