खोज

मालावी के राष्ट्रपति पीटर मुथारिका मालावी के राष्ट्रपति पीटर मुथारिका  

कोरोना वायरस के बावजूद लोगों ने पास्का पर्व गिरजाघर में मनाया

कोरोना वायरस संकट के बावजूद मालावी के काथलिक विश्वासियों ने पास्का समारोह को अपने गिरजाघरों में मनाया। धर्माध्यक्षों ने विश्वासियों को सलाह दी थी कि वे एक बार में 100 से अधिक की संख्या में जमा न हों।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

मालावी, मंगलवार, 14 अप्रैल 20  (रेई)- कोरोना वायरस संकट के बावजूद मालावी के काथलिक विश्वासियों ने पास्का समारोह को अपने गिरजाघरों में मनाया। धर्माध्यक्षों ने विश्वासियों को सलाह दी थी कि वे एक बार में 100 से अधिक की संख्या में जमा न हों।

मालावी में कोरोना वायरस से अब तक 16 लोगों के संक्रमित होने एवं 2 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। संक्रमित होने वालों की संख्या कम होने पर भी राष्ट्रपति पीटर मुथारिका ने संक्रमण रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। उनके आदेश पर स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। उन्होंने किराये में  2 हजार नए स्वास्थ्य कर्मियों को मजबूत करने का आदेश भी दिया है। इसके अलावा, आपातकाल को वित्त प्रदान करने के लिए, उन्होंने अपने और सरकार के सदस्यों के वेतन को रोकने की व्यवस्था की है।

अप्रैल के शुरु में, धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने वाले एक अध्यादेश को रद्द कर दिया गया था इसलिए धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गिरजाघरों को फिर से खोलने का निर्णय लिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 April 2020, 16:52