खोज

बाढ़ प्रभावितों को खाना और आवश्यक सामग्री के पैकेट वितरण बाढ़ प्रभावितों को खाना और आवश्यक सामग्री के पैकेट वितरण 

मनिला में भारी वर्षा, प्रभावितों को गिरजाघर में आश्रय

फिलीपींस की राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा और बाढ़ से करीब 1.1 मिलयन लोग प्रभावित हुए हैं। काथलिक गिरजाघरों को उनके पनाह के लिए खोल दिया गया है।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

मनिला, मंगलवार 14 अगस्त 2018 (रेई) :  मनिला के धर्माध्यक्ष कार्डिनल लूईस अंतोनियो ताग्ले ने सभी पल्ली पुरोहितों से कहा कि वे गिरजाघरों को प्रभावित लोगों के लिए खोल दें साथ ही पल्लीवासियों से अपील की है कि वे जरुरत मंदों की हर तरह से मदद करें। उन्होंने इन पल्लियों और सामाजिक कार्य केंद्रों में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

पर्यावरण की रक्षा

कार्डिनल ताग्ले ने गौर किया कि बाढ़ का पानी कुछ स्थानों में दो मीटर तक पहुँच गया है। हो सकता है कि प्रकृति हमें उसके उचित रख-रखाव की याद दिला रही है जिसे संत पापा फाँसिस ने "हमारा आम घर" के रूप में वर्णित किया है। हमारा दायित्व है कि हम पर्यावरण की रक्षा करे।

प्रभावित क्षेत्र

उष्णकटिबंधीय तूफान कार्डिंग और दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सप्ताहांत में मनिला के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ लाई, जिसमें 3 लोग मारे गए।

मनिला और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश और बाढ़ से कुल 248,080 परिवारों, या 713 गांवों के 1.1 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। कुल प्रभावित आबादी में से 13,724 परिवार या 59,108 व्यक्तियों को विस्थापित कर उन्हें निकासी केंद्रों में आश्रय दिया गया है।

इलोकोस और केंद्रीय लुज़ोन क्षेत्रों में कुल 51 घर नष्ट हो गए और 3,127 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। फिलीपीन राज्य के मौसम ब्यूरो ने कहा कि मनिला समेत कई क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बाढ़ का बढ़ना जारी रह सकता है। 13 अगस्त से सभी स्कूल बंद कर दिये गये हैं क्योंकि अधिकारियों ने देश के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तीव्र मानसून बारिश की उम्मीद की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 August 2018, 15:48