स्लोवाकिया ˸ कार्डिनल टोम्को की दफनक्रिया आज कोशिचे में
उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
स्लोवाकिया, मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (रेई) ˸ वाटिकन सूत्रों के अनुसार स्लोवाकिया में अंतिम संस्कार के पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान संत एलिजाबेथ महागिरजाघर में स्लोवाकिया और पड़ोसी देशों के तीन कार्डिनलों एवं दर्जनों धर्माध्यक्षों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। प्राग के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल दोमनिक डूका ओ.पी ने ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान किया।
कोशिचे के महाधर्माध्यक्ष बेरनार्ड बोबेर ने महागिरजाघर में उपस्थित करीब 5,000 विश्वासियों को सम्बोधित किया। दफनक्रिया में कई सार्वजनिक अधिकारी जैसे ˸ स्लोवाकिया की राष्ट्रपति सुसाना कपुतोवा, संसद के अध्यक्ष बोरिस कोलार और शासनाध्यक्ष एडगर हेगेर भी उपस्थित हुए। मिस्सा के अंत में कार्डिनल जोसेफ टोम्को के पार्थिव शरीर को महागिरजाघर की वेदी के नीचे तहखाना में रखा गया।
13 और 14 अगस्त को उनके पार्थिव शरीर को ब्रातिशलावा के महागिरजाघर में लोगों के दर्शन एवं प्रार्थना के लिए रखा गया था। जबकि 14 अगस्त से लेकर दफनक्रिया के पहले तक उन्हें कोशिचे के महागिरजाघर में रखा गया था। कोशिचे में 1962 में इसी तरह दफन क्रिया हुई थी जब कोशिचे के धर्माध्यक्ष जोसेफ कारस्की का निधन हो गया था। उन्होंने 1945 में कार्डिनल जोसेफ टोम्को को एक सेमिनरी छात्र के रूप में ईशशास्त्र की पढ़ाई करने के लिए उन्हें रोम भेजा था। पढ़ाई के लिए रोम जाने के बाद कार्डिनल टोम्को कभी वापस नहीं लौट सके क्योंकि इस बीच कम्युनिष्ट शासन शुरू हुआ जो कलीसिया के खिलाफ था और चेक-स्लोवाकिया में सत्ता पर कब्जा कर लिया था।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here