हंगरी सोप्रोन में सजाया गया क्रिसमस का पेड़ हंगरी सोप्रोन में सजाया गया क्रिसमस का पेड़ 

हंगेरियन कलीसिया ने शोबॉक्स में क्रिसमस की खुशियां साझा किया

हंगरी की कलीसिया और चारिटी संस्थायें हजारों गरीब बच्चों को सहायता प्रदान कर रही हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने उग्र कोरोनोवायरस महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हंगरी, मंगलवार 28 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : हंगरी के अधिकारियों के उच्च कोरोनोवायरस मृत्यु दर रिपोर्ट को देखते हुए कलीसिया ने हंगरी के गरीब और अनाथ बच्चों तक पहुंचना शुरू कर दिया है। हंगेरियन बैपटिस्ट चारिटी ने कहा कि उसने शोबॉक्स में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए क्रिसमस उपहार के रूप में लगभग 51,000 पैक किए गए व्यक्तिगत दान किया।

बैपटिस्ट चारिटी ने नोट किया कि इस वर्ष 18वीं बार आयोजित लोकप्रिय शोबॉक्स अभियान के अंतिम दो दिनों में लगभग 10,000 दान बक्से जमा किये गए। कुछ दान किए गए बक्से पड़ोसी देश रोमानिया और यूक्रेन में रहने वाले हंगरी के बच्चों को भी भेजे गए। यह उन बच्चों के लिए खुशी की बात थी, जिन्होंने कोरोनावायरस महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया।

अनाथ बच्चों के लिए संस्थान

अधिकारियों का कहना है कि लगभग 10 लाख लोगों की आबादी पर कोरोनवायरस से मरने वालों की संख्या 40,000 के करीब पहुंच रही है। जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं।

 आंकड़ों को देखते हुए हंगरी के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को क्रिसमस से पहले काथलिक पुरोहित इस्तवान रेगुज़ी के नाम पर रेगुज़ी संस्थान स्थापित करने के लिए प्रेरित हुए। अपने पूरे जीवन में, पुरोहित इस्तवान रेगुज़ी ने अनाथों की देखभाल की, जिसमें उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों के हाथों से यहूदी बच्चों को बचाया था।

दिवंगत पुरोहित से प्रेरित होकर, हंगरी के राष्ट्रपति जानोस एडर और श्रीमति अनीता हर्ज़ेग ने कहा कि उनकी संस्थान कोरोनोवायरस के कारण अनाथ हुए लगभग 1,000 बच्चों को दीर्घकालिक और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने हाल के दिनों में राष्ट्रीय टेलीविजन के माध्यम से लगभग 1 मिलियन यूरो दान भी जमा किये।

सामानों का स्टोर

आस्था-आधारित पहलों के बढ़ने के साथ, हंगरी रेड क्रॉस को करीब 10,000 लोगों और जरूरतमंद परिवारों के लिए लगभग 34 टन सामान उपलब्ध कराने के प्रयास में एक बड़ा चेन स्टोर शामिल हो गया।

रेड क्रॉस ने कहा कि सामान में टिकाऊ भोजन, स्वच्छता और स्वच्छ आपूर्ति, मिठाई और 24 डिपार्टमेंट स्टोर में ग्राहकों द्वारा दान किए गए खिलौने शामिल हैं। हालांकि हंगरी यूरोपीय संघ का देश है, फिर भी यह दशकों के कम्युनिस्ट शासन की विरासत और एक बाजार अर्थव्यवस्था के संक्रमण से ग्रस्त है।

आलोचकों का कहना है कि सरकार द्वारा घोषित परिवार समर्थक नीतियों के बावजूद, हंगरी और अन्य पूर्व कम्युनिस्ट देशों में अभी भी सामाजिक संरचनाओं की कमी है, लाखों लोग अभी भी गरीबी में जी रहे हैं।

लेकिन आयोजकों ने बताया कि इस सप्ताहांत क्रिसमस चारिटी के दौरान कई लोगों को जीवन की चुनौतियों के प्रति आशावान बने रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 December 2021, 15:29