गत महीने राजधानी में प्रदर्शन के दौरान बारिकेड   को जलाते हुए गत महीने राजधानी में प्रदर्शन के दौरान बारिकेड को जलाते हुए 

हैती प्रधान मंत्री ने मिशनरी बंधक गिरोह को दी चेतावनी

हैती के प्रधान मंत्री एरियल हेनरी दो सड़क गिरोह के नेताओं को अपने तरीके बदलने या गंभीर परिणामों का सामना करने की चेतावनी दे रहे हैं। अमेरिका और कनाडा से ईसाई मिशनरियों की सुरक्षित रिहाई की बातचीत जारी है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हैती, शनिवार 30 अक्टूबर 2021 (वाटिकन न्यूज) : पूर्व न्यूरो-सर्जन एरियल हेनरी, जो सिर्फ तीन महीने के लिए प्रधान मंत्री रहे हैं, एक बड़े राजनीतिक संघर्ष का सामना कर रहे हैं। वे हैती को अराजकता और अव्यवस्था के ढहते हुए गड्ढे के ऊपर एक कगार से वापस खींचने का जी तोड़ प्रयास कर रहे है।

एक तरफ जी 9 गिरोह का नेता, जिमी "बारबेक्यू" चेरिज़ियर चेतावनी देता है कि वह केवल ईंधन शिपमेंट को राजधानी पोर्ट औ प्रिंस बंदरगाह से देश में आने की अनुमति देगा, अगर हेनरी इस्तीफा देता है।

अपहृत मिशनरी

दूसरी तरफ अस्थिर, आवेगी और अप्रत्याशित विल्सन जोसेफ है, जो 400 मावोजो गिरोह का नेता है। गिरोह ने पांच बच्चों सहित सत्रह ईसाई मिशनरियों का अपहरण कर लिया है, जिनमें से एक आठ महीने का बच्चा है।

इन अमेरिकी नागरिकों और एक कनाडाई के जीवन के बदले में प्रति-व्यक्ति मिलियन डॉलर- फिरौती की मांग, जो सत्रह मिलियन है। फिरौती रकम जल्द न मिलने के कारण वे अधीर हो रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में, कड़ी धमकी दी है: "मैं गर्जन की कसम खाता हूँ अगर मुझे वह नहीं मिला जो मैं मांग रहा हूँ, तो मैं इन अमेरिकियों के सिर में एक गोली चला दूंगा।"

कानून का आवेदन

इन दोतरफा, दो आयामी खतरों के जवाब में, प्रधान मंत्री हेनरी, एक राष्ट्रव्यापी प्रसारण में अपनी अराजकता को कम करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा "यदि वे अपना अधर्म नहीं छोड़ते, तो व्यवस्था उन पर लागू होगी! उनके पास एकमात्र विकल्प जेल और मौत है, अगर वे अपना पेशा नहीं बदलते हैं। देश की समस्याओं का कोई वास्तविक समाधान नहीं निकलेगा, अगर हम इस संकट से लड़ने और खत्म करने के लिए साहस के साथ खुद को मजबूत नहीं करते हैं।"

वाशिंगटन ने संकटग्रस्त हाईटियन अधिकारियों को मिशनरियों की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयास करने और बातचीत करने में मदद करने के लिए खतरनाक रूप से तनाव को दूर करने के लिए विदेश विभाग और एफबीआई से एक विशेषज्ञ टास्क फोर्स भेजा है।

चाकू की धार पर हैती की स्थिति संतुलित है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 October 2021, 15:36