आने वाले राजनीतिक संवाद मंच के विरोध में प्रदर्शन करते लीबिया के लोग आने वाले राजनीतिक संवाद मंच के विरोध में प्रदर्शन करते लीबिया के लोग 

अगले महीने लीबिया के लिए राजनीतिक संवाद मंच

ट्यूनीशिया में नवंबर के शुरू में आयोजित होने वाले एक राजनीतिक वार्ता मंच में प्रतिद्वंद्वी लीबिया के गुट भाग लेंगे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

लीबिया, सोमवार 19 अक्टूबर 2020 (वाटिकन न्यूज) : लीबिया में अगस्त के अंत में युद्ध विराम की घोषणा के बाद से अब देश सापेक्ष शांति का आनंद ले रहा है। पूर्व राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी के 2011 में मारे जाने के बाद से ही देश युद्ध और आतंक से घिरा है।

तब से, उत्तरी अफ्रीकी देश में क्षेत्र के नियंत्रण के लिए विभिन्न गुट आपस में लड़ रहे हैं।

अब, संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी के अनुसार, लीबिया का राजनीतिक संवाद मंच (एलपीडीएफ) अगले महीने ट्यूनीशिया में आयोजित किया जाएगा।

लीबिया में राजनीतिक मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप-विशेष प्रतिनिधि स्टेफ़नी विलियम्स ने रूस की यात्रा के दौरान बैठक की घोषणा की।

ट्यूनीशिया बैठक लीबिया में सभी राजनीतिक गुटों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लेने की उम्मीद है। लीबिया में अधिकारियों ने एक प्रसिद्ध व्यक्ति तस्कर अब्द अल-रहमान अल-मिलाद को गिरफ्तार किया है, जिसे स्थानीय रूप से बीजा के रूप में जाना जाता है।

हाल के वर्षों में, देश यूरोप जाने वाले प्रवासियों के लिए प्रमुख पारगमन बिंदु के रूप में उभरा है। मानव तस्कर अक्सर प्रवासियों को रबड़ नौकाओं में भरकर भूमध्य सागर के खतरनाक मार्ग से यूरोप भेज देते हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2014 के बाद से समूद्र में कम से कम 20,000 लोग मारे गए हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 October 2020, 14:37