हंगरी में जहाज दुर्घटना हंगरी में जहाज दुर्घटना 

वर्ष भर में जहाज दुर्घटना में 140 प्रवासियों की मौत

200 लोगों के एक यूरोप-बाउंड पोत में सेनेगल के तट पर कथित तौर पर आग पकड़ ली। जिसमें करीब 140 लोग मारे गये। कम से कम 414 लोग समूद्री यात्रा के दौरान इस वर्ष मर चुके हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

न्यूयार्क, शनिवार 31 अक्टूबर 2020 (वाटिकन न्यूज) : संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यूरोप की ओर जाने वाले एक जहाज पर सवार कम से कम 140 प्रवासी इस साल रिकॉर्ड किए गए सबसे घातक जहाज दुर्धटना में सेनेगल के तट पर डूब गए।

पोत में आग

स्पेन के कैनरी द्वीप समूह जाने वाली जहाज में देश के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित पश्चिमी सेनेगल के तटीय शहर सेंट लुइसको छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद कथित तौर पर आग लग गई।

बयान के अनुसार, पोत लगभग 200 प्रवासियों को ले जा रहा था। स्पेन और सेनेगल की नौसेना, साथ ही साथ मछुआरों ने 59 लोगों को बचाया और 20 अन्य लोगों के शव को बरामद किया। अन्यों को मृत मान लिया गया है।

आईओएम ने कहा कि "यह इस साल की बहुत दुःखद त्रासदी है,पिछले सप्ताह केंद्रीय भूमध्य सागर में चार जहाज और अंग्रेजी चैनल में एक जहाज के डूबने की घटना दर्ज किए गये।"

सेनेगल की सरकार और आईओएम ने बचे लोगों की जरूरतों का आकलन करने और सहायता प्रदान करने के लिए एक मिशन की व्यवस्था की है।

एक खतरनाक मार्ग

आईओएम का अनुमान है कि वर्ष 2020 में, इस नवीनतम दुखद घटना के पीड़ितों सहित, इस मार्ग पर कम से कम 414 लोग मारे गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय निकाय ने नोट किया है कि हाल के हफ्तों में पश्चिम अफ्रीका से कैनरी द्वीप जाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अकेले सितंबर में, सेनेगल से "663 प्रवासियों को ले जाने वाली 14 नौकाओं ने कैनरी द्वीप के लिए प्रस्थान किया।" इस संख्या में से, "26 प्रतिशत लोगों द्वारा जहाज की दुर्घटना का अनुभव होने की सूचना मिली थी।"

 वर्ष 2019 में 2,557 लोग कैनरी द्वीप पहुँचे थे और 2020 में लगभग 11,000 लोग कैनरी द्वीप समूह में पहुँचे हैं। हालांकि, यह 2006 में 32,000 से अधिक लोग पहुंचे थे।

इसके आलोक में, आईओएम सेनेगल मिशन के प्रमुख श्री बाकारी डौम्बिया ने कहा, “आईओएम हताश युवाओं का लाभ उठाने वाले तस्कर और तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए सरकारों, भागीदारों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच एकता का आह्वान करता है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 October 2020, 15:10