बीजिंग का एक सुपर मार्केट बीजिंग का एक सुपर मार्केट  

एशिया में कोविद -19: सबसे खराब दौर खत्म नहीं हुआ है

जैसा कि दुनिया भर में कोरोनोवायरस लोगों को संक्रमित किया है और लाखों लोगों का जीवन ले चुका है, इसकी गतिशीलता पूरे क्षेत्रों में बदल रही है। इसके प्रसार को रोकने के लिए विश्वभर के देश लॉकडाउन के साथ-साथ आर्थिक मंदी और अन्य प्रभावों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एशिया के देशों में कोविद-19 के प्रसार का खतरनाक दौर चल रहा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 5 अगस्त 2020 (वाटिकन न्यूज) : चीनी शहर वुहान में कोरोना वायरस के पहले प्रकोप के बाद, यूरोप, विशेष रूप से इटली में चीन से कई गुणा ज्यादा संक्रमणों की संख्या और वायरस से मरने वालों की संख्या को देखते हुए कोविद-19 महामारी के इतिहास में इसे याद किया जाएगा।

4.8 मिलियन से अधिक मामलों के साथ, अमेरिका आज संक्रमण की कुल संख्या में सूची में सबसे आगे है, इसके बाद ब्राजील, भारत, रूस, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको हैं। अमेरिका 158,000 लोगों की मौत के साथ सभी देशों से आगे है, असके बाद  ब्राजील, मैक्सिको और ब्रिटेन के बाद भारत आता है।

एशिया में सोशल डिस्टेंसिंग

वायरस के प्रसार से लड़ने की मुख्य विधि के रूप में सोशल डिस्टेंसिंग को विशेष रूप से एशिया में बनाए रखना मुश्किल है। एशिया करीब 4.6 बिलियन लोगों का घर है। दुनिया की आबादी में से 60 प्रतिशत लोग एशिया में रहते हैं।

दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर आता है। बुधवार 5 अगस्त तक भारत में 1,908,254 मामले दर्ज किये गये और 39,795 लोगो की मौत हुई है। कोरोना वायरस महामारी के साथ-साथ देश मानसूनी लगातार बारिश के कारण विभिन्न राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन जैसे प्रकृतिक आपदा से भी जूझ रहा है।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों ने गुरुवार को रेखांकित किया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले में फिलीपींस चीन से आगे निकल गया है।

संक्रमण में वृद्धि

एशिया में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। भारत, हांगकांग, इंडोनेशिया, फिलीपींस और अन्य देशों में दैनिक नये मामलों की रिपोर्ट जारी है। गुरुवार 30 जुलाई तक वियतनाम को अपनी शून्य मौत पर गर्व था, शुक्रवार को कोविद -19 से दो मौत दर्ज किया। देश में अबतक 8 मौतों के साथ 672 मामले दर्ज किये गये हैं।

एशिया में, भारत के बाद ईरान में 3,14,786  से अधिक संक्रमणों के मामले दर्ज किये गये हैं। इसके बाद पाकिस्तान में अब तक 281,136 मामले दर्ज किये गये हैं और 6014 लोगों की मौत हुई है। सात अन्य एशियाई देश कोरोना वायरस संक्रमण के 6 अंकों की संख्या के साथ चल रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 August 2020, 13:53