कातालोनिया में जिम सेंटर बंद कातालोनिया में जिम सेंटर बंद  

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले

स्पेन और कई अन्य यूरोपीय राष्ट्रों में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए नए उपाय किये जा रहे हैं। संक्रमणों की व्यापक "दूसरी लहर" को देखते हुए अधिकारियों द्वारा ताजा चेतावनी के बीच फैसले लिये जा रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कातालोनिया,सोमवार 27 जुलाई 2020 (वाटिकन न्यूज) : स्पेन के कातालोनिया क्षेत्र ने कोरोना वायरस संक्रमण की एक नई लहर के बाद दो सप्ताह के लिए अपनी ‘नाइटलाइफ़’ याने नाइट क्लब और रात में होने वाले सारे कार्यक्रमों को बंद कर दिया है। यह स्पेन के कुछ युवाओं और जवानों के लिए एक बुरी खबर है।

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के बाहर के अधिकारी भी कोविद-19 मामलों में वृद्धि की घोषणा कर रहे हैं।

स्पेन के कुछ सबसे प्रिय गर्मियों के स्थान जैसे नाइटक्लब, बार और समुद्र तट कोरोना वायरस हॉट स्पॉट में कथित तौर पर बदल जाने के बाद नए प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं।

कातालोनिया के अलावा, अधिकारियों ने बार्सिलोना में और लीडा के आसपास कृषि क्षेत्र में आंतरिक नियमों को कड़ा कर दिया है। उन प्रतिबंधों को केवल एक महीने पहले ढील दी गई थी।

हाल के महीनों में यूरोपीय देशों में स्पेन ने पूरे देश में लॉकडाउन को सख्ती से पालन किया था। स्पेन को अन्य यूरोपीय देशों से चेतावनी आई है। ब्रिटेन ने कहा कि स्पेन से लौटने वाले सभी को दूसरों से अलग रहना होगा।

यात्री परेशान

रात भर मैनचेस्टर हवाई अड्डे ने स्पेन से आखिरी दो उड़ानों में से एक को दो सप्ताह की अनिवार्य संगरोध में डाल दिया।

"यह परेशान करने वाला था। यह इतनी जल्दी हुआ।" दो आने वाली युवा महिलाओं ने कहा। "कोई नहीं जानता कि वहां क्या होने जा रहा है," उनमें से एक ने कहा। "हाँ, हम सोमवार को वापस आने वाले थे, लेकिन हमें अगली फ्लाइट घर लौटने के लिए लेनी पड़ी।" उसके दोस्त ने कहा।

लेकिन ब्रिटिश अधिकारियों ने फैसले का बचाव किया है। इनमें ब्रिटिश सरकार के एक शीर्ष चिकित्सा सलाहकार प्रोफेसर जोनाथन वान-टैम शामिल हैं। उन्होंने कहा, "जब भी कोई निर्णय लिया जाता है, तो हमेशा ऐसे लोग होंगे जो सिर्फ ब्रिटेन छोड़ गए हैं। लाइन के पीछे और सामने हमेशा लोग होते हैं। यह कोई जादू का समय नहीं है संगरोध उपाय करना जरुरी है।"

प्रोफेसर ने जोर देते हुए कहा, ʺजैसे ही हम डेटा के बारे में निश्चित होते हैं और यह महसूस करते हैं कि यह कार्य करने का समय है, तो हमें करना ही पड़ता है।" उन्होंने कहा, "हम संयुक्त जैव सुरक्षा केंद्र की सलाह को गंभीरता से लेते हैं और जब वहां से सिग्नल आते हैं तो हम देरी नहीं करते हैं।"

इसी तरह के नियम

नॉर्वे में भी स्पेन जैसे कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि क्षेत्रों से लौटने वाले लोगों के लिए समान नियम हैं। फ्रांस और जर्मनी दोनों देशों में संक्रमण में वृद्धि देखी गई है।

बेल्जियम ने कोविद-19 मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए फिर से खोलने की गति को धीमा कर दिया है। नीदरलैंड में, अभी भी एक राजनीतिक बहस चल रही है। इस मुद्दे पर कि क्या सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनने की बाध्यता को बढ़ाया जा सकता है, उदाहरण के लिए, दुकानें और यहां तक ​​कि गिरजाघरों में भी।

इटली बाल्कन क्षेत्र से कई आयातित मामलों के बाद रोमानिया और बुल्गारिया से आये यात्रियों को दो सप्ताह के लिए संगरोध में रख रहा है।

विश्व के अन्य देशों की तुलना में यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि हुई है। पिछले दो दिनों में अधिकारियों ने प्रतिदिन लगभग 280,000 के नए संक्रमण के आंकड़े दर्ज किए हैं। कुछ आलोचकों का तर्क है कि उच्च संक्रमण दर की रिपोर्ट यूरोप के कई देशों में अधिक परीक्षण के कारण है। हालांकि, सरकारी सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने से संक्रमण की संख्या पर भी असर पड़ा है। कुछ विशेषज्ञ सावधानी बरतते हैं कि अर्थव्यवस्था को फिर से खोलना नहीं है,  अन्यथा यह दुनिया भर में उच्च मृत्यु दर को जन्म दे सकता है, खासकर गरीब देशों में जो पहले से ही भूख और बीमारी से जूझ रहे हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के रिपोर्ट अनुसार विश्व स्तर पर 16.2 मिलियन से अधिक कोरोनावायरस के मामले दर्ज किये गये हैं और लगभग 7.8 बिलियन लोगों की विश्व जनसंख्या पर 648,913 से अधिक मौतें हुई हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 July 2020, 15:05