विन्सेन्ट लाम्बर्ट की तस्वीर दिखाते हुए डाक्टर विन्सेन्ट लाम्बर्ट की तस्वीर दिखाते हुए डाक्टर 

लाम्बर्ट का इलाज बंद,इच्छामृत्यु का अमानवीय कृत्य

विन्सेन्ट लाम्बर्ट के डॉक्टर ने पेय और पोषण जैसे आवश्यक पदार्थ देना बंद करने का फैसला किया। रोम के पवित्र हृदय के काथलिक विश्वविद्यालय के मेडिसिन और सर्जरी संकाय के फादर रॉबर्टो कोलोम्बो के साथ साक्षात्कार।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, बुधवार 3 जुलाई 2019 (वाटिकन न्यूज) : विन्सेन्ट लाम्बर्ट के डॉक्टर ने 2 जुलाई "उपचार को रोकने" का फैसला किया। प्रेस सूत्रों के अनुसार, पिछले शुक्रवार को अपील ऑफ़ कोर्ट ने उपचार रोक के निलंबन को रद्द कर दी, जिसकी घोषणा 20 मई को कोर्ट ऑफ़ अपील ऑफ़ पेरिस द्वारा की गई थी। लाम्बर्ट की पत्नी इलाज के निलंबन के पक्ष में है। दूसरी ओर, माता-पिता इसके खिलाफ हैं। कुछ डॉक्टरों के लिए 42 वर्षीय विंसेंट लाम्बर्ट, 2008 में कार दुर्घटना के बाद से स्थिर टेट्राप्लाजिक और, एक वनस्पतिक अवस्था में है, जबकि अपने माता-पिता द्वारा ली गई तस्वीरों के अनुसार वह न्यूनतम विवेक की स्थिति में है।

विन्सेंट मरणासन पर नहीं 

"विन्सेन्ट लाम्बर्ट हम में से एक की तरह जीवित है। वह यंत्र के सहारे सांस नहीं लेता है और उसका दिल साधारण रुप से धड़कता है। वह अपनी बीमारी के अंतिम चरण का रोगी नहीं है, लेकिन वह स्थिर है। वह मर नहीं रहा है। उसे केवल शारीरिक देखभाल की आवश्यकता है, जो अस्पताल में या घर पर हर मरीज के लिए प्रचलित है। रोम के पवित्र हृदय के काथलिक विश्वविद्यालय के मेडिसिन और सर्जरी संकाय के संकाय के सलाहकार फादर रॉबर्टो कोलम्बो ने वाटिकन रेडियो के संवाददाता लूका कोलोदी को दिए गए साक्षात्कार में यह रेखांकित किया। वे जीवन, परिवार और लोक धर्मियों के लिए गठित परमधर्मपीठीय सम्मेलन के सदस्य भी हैं।

इच्छामृत्यु का प्रलोभन

"पेय और पोषण पदार्थ से वंचित करने के लिए फ्रांसीसी कैसेशन का अंतिम वाक्य इच्छामृत्यु एक अस्वीकार्य और अमानवीय कृत्य है, क्योंकि यह एक मरीज के जीवन और प्रत्यक्ष दमन के उद्देश्य से किया जाता है"। फादर कोलम्बो ने कहा, " एक सभ्य समाज, जो सभी नागरिकों के अधिकार और समानता पर स्थापित है, भले ही वे गंभीर रूप से अक्षम हों। अच्छी दवा के प्रति उदासीनता एक अपराध है। "संत पापा फ्राँसिस के अनुसार, "इच्छामृत्यु और आत्महत्या के लिए मदद करना, सभी के लिए एक हार है। हम पीड़ितों की सेवा करने के लिए बुलाये गये हैं। हमें उन्हें कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें प्यार के साथ देखभाल करते हुए आशा दिलाना चहिए।”  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 July 2019, 16:28