मिस्र की एक पर्यटक बस मिस्र की एक पर्यटक बस 

मिस्र में बम विस्फोट, करीब 17 घायल

मिस्र में काहिरा गेट के सामने 19 मई को दक्षिण अफ्रीका के पर्यटकों से भरी बस पर एक घरेलू बम द्वारा विस्फोट किया गया। हमला चोप्स के पिरामिड से ज्यादा दूर नहीं हुआ। 21 जून को अफ्रीकी कप के लिए अलर्ट बढ़ गया है। पिछले दिसंबर में इसी तरह के एक हमले में तीन वियतनामी पर्यटकों की मौत हो गई थी।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

काहिरा, मंगलवार, 21 मई 2019 (रेई)˸ एशियान्यूज के अनुसार काहिरा पर्यटक बस पर हमले में करीब 17 लोग घायल हुए है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले पर्यटकों के एक दल को पिरामिड के पास उनके वाहन पर विस्फोट द्वारा निशाना बनाया गया था। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बम विस्फोट, गीज़ा में निर्माणाधीन ग्रेट मिस्री संग्रहालय के पास किया गया – जो सड़क के किनारे छिपाया गया था।

हमले से कुछ दूरी पर से ली गयी तस्वीरों में टूटी हुई खिड़कियों के साथ एक नीली कार एवं एक सफेद बस दिखाई देती हैं, जो टूटे हुए कांच और विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए निचले हिस्से के साथ है। गाड़ी में 25 दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक थे; विस्फोट ने मिस्र मूल के चार नागरिकों को ले जाने वाली कार को भी प्रभावित किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभावित लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं और उन्हें जान का खतरा नहीं है। सुरक्षा सूत्रों ने बतलाया कि पर्यटकों को मेडिकल सुविधा दी जा रही है।

विगत दिसम्बर माह में एक-दूसरे पर्यटक दल पर हमला हुआ था जिसमें वियतनाम के तीन पर्यटक एवं उनके मिस्री गाईड की मृत्यु हो गयी थी।

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि अल्पविकसित बम एल्मरेया स्क्वायर के पास सड़क के किनारे रखा गया था, जो कि चोप्स के पिरामिड से दक्षिण में सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है।

हमला 19 मई को अफ्रीकी खेल शुरू होने के एक माह पूर्व हुआ है जो मिस्र देश में खेला जाएगा।

अभी तक किसी भी समूह ने आधिकारिक तौर पर हमले का दावा नहीं किया है - पर्यटन उद्योग, मिस्र की अर्थव्यवस्था के लिए एक आवश्यक स्रोत है और पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता और 2011 के विद्रोह के बाद के हमलों से गहराई से प्रभावित है। विस्फोट अधिकतर पर्यटन स्थल, सुरक्षा बल और कॉप्टिक ख्रीस्तियों पर हो रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 May 2019, 14:45