चेक रिपब्लिक के कूटनीतिक अधिकारी चेक रिपब्लिक के कूटनीतिक अधिकारी 

सन्त पापा ने चेक रिपब्लिक के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारा

सन्त पापा फ्राँसिस ने, बृहस्पतिवार 6 सितम्बर को, परमधर्मपीठ के लिये चेक रिपब्लिक के नये राजदूत वाक्लाव कोलाजा का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

नवनियुक्त राजदूत कोलाजा का जन्म 14 जून 1971 को उहेरस्के हरादिस्ते में हुआ था जो विवाहित हैं तथा दो बच्चों के पिता हैं।

उन्होंने प्राग्वे के चार्ल विश्व विद्यालय से सन् 1996 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

निम्नलिखित पदों पर सेवाएँ

नवनियुक्त राजदूत कोलाजा ने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएं दीं हैं-

1996-1997 - विदेश मंत्रालय में राजनयिक प्रोटोकॉल विभाग के अधिकारी।

1997-2000 - विदेश मंत्रालय में यूरोपीय संघ के साथ राजनीतिक संबंध विभाग के अधिकारी।

2000-2004 - लंदन में राजदूत के सचिव।

2004-2009 - यूरोपीय संघ, ब्रसेल्स में चेक स्थायी प्रतिनिधित्व के कानूनी और संस्थागत खंड के प्रमुख।

2009-2011 - एमएफए में उत्तरी अमेरिका के लिए जिम्मेदार।

2011-2015 - वाशिंगटन डीसी में दूतावास के राजनीतिक विभाग के प्रमुख।

2015-2016 - एमएई में आईटी सुरक्षा समन्वयक।

1 जून 2016 से - विदेश मामलों के उपमंत्री।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 September 2018, 16:05