पापा जॉन पॉल प्रथम कार्डिनल करोल वैतिला (संत पापा जॉन पॉल द्वितीय से मिलते हुए पापा जॉन पॉल प्रथम कार्डिनल करोल वैतिला (संत पापा जॉन पॉल द्वितीय से मिलते हुए 

सितंबर 2022 को पापा जॉन पॉल प्रथम की धन्य घोषणा निर्धारित

संत प्रकरण हेतु बने परमधर्मपीठीय धर्मसंघ ने आधिकारिक तौर पर 4 सितंबर 2022 को पापा जॉन पॉल प्रथम के धन्य घोषणा की तिथि निर्धारित की है। अक्टूबर में, संत पापा फ्राँसिस ने संत पापा जॉन पॉल प्रथम के एक चमत्कार को अनुमोदन दिया। वे 34 दिनों तक विश्वव्यापी काथलिक कलीसिया के परमधर्मगुरु थे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 24 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : 4 सितंबर 2022 को वाटिकन में समारोही मिस्सा के दौरान संत पापा फ्राँसिस की अध्यक्षता में पापा जॉन पॉल प्रथम को धन्य घोषित किया जाएगा।

अक्टूबर में, संत पापा फ्राँसिस ने पापा जॉन पॉल प्रथम (अल्बिनो लुसियानी) की मध्यस्ता से हुए एक चमत्कार को अनुमोदन दिया। इसतरह उनके धन्य धोषणा  का रास्ता साफ हो गया।

दो महीने बाद, संत प्रकरण हेतु बने परमधर्मपीठीय धर्मसंघ ने आधिकारिक तौर पर पापा जॉन पॉल प्रथम के धन्य  घोषणा की तिथि निर्धारित की और पोस्ट्यूलेटर, कार्डिनल बेनियामिनो स्टेला और बेलुनो-फेल्ट्रे के धर्माध्यक्ष रेनाटो मारांगोनी को सूचित किया गया। संत पापा के धर्मप्रांत में 23 नवंबर, 2003, को पापा जॉन पॉल प्रथम का संत प्रकरण को शुरु किया गया  और 9 नवंबर, 2017 को ईश सेवक घोषणा के साथ इसे आगे बढ़ाया गया।

बीसवीं सदी के छठे पापा संत बनने की राह पर

इटालियन अखबार एवेनियर में गुरुवार को प्रकाशित एक लेख में, उप-पोस्टुलेटर स्टेफेनिया फलास्का द्वारा, पापा जॉन पॉल प्रथम - 263वें पापा, जिन्होंने कलीसिया के परमधर्मगुरु के रूप में 34 दिन बिताए - 1900 के छठे परमाध्यक्ष हैं। इस समूह में से, चार परमाध्यक्षों को पहले ही संत घोषित किया जा चुका है:  संत पापा पियुस दसवें, संत पापा जॉन तेइस्वें, संत पापा पॉल छठवें और संत पापा जॉन पॉल द्वितीय।

चमत्कार

पापा जॉन पॉल प्रथम की मध्यस्ता से स्वीकृत चमत्कार में, अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स की एक युवा लड़की का उपचार शामिल है, जो "गंभीर तीव्र सूजन एन्सेफैलोपैथी, एक घातक दुर्दम्य मिर्गी की बीमारी और सेप्टिक शॉक" से पीड़ित थी पड़ा। उसकी स्थिति बहुत गंभीर थी, जिसमें कई दैनिक दौरे और ब्रोन्को-निमोनिया की एक सेप्टिक स्थिति थी, वह चंगी हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 December 2021, 23:13