लोरेंजो फैजिनी लोरेंजो फैजिनी  

लोरेंजो फैजिनी वाटिकन प्रकाशन लाइब्रेरी के नए संपादकीय प्रबंधक

संत पापा फ्रांसिस ने लोरेंजो फैजिनी को वाटिकन प्रकाशन हाउस के संपादकीय प्रबंधक प्रमुख स्वरूप नियुक्त किया।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

संत पापा फ्रांसिस ने, इतालवी मिशनरी प्रकाशन के पूर्व महानिदेशक और संपादकीय, माननीय डॉक्टर लोरेंजो फैजिनी, को वाकिटन प्रकाशन हाउस के संपादकीय प्रबंधक प्रमुख स्वरूप नियुक्त किया है।

लोम्बार्ड, सन् 1978  में जन्मे, लोरेंजो फैजिनी एक पेशेवर पत्रकार, अनुवादक और लेखक की पृष्ठभूमि से आते हैं। संत पापा फ्रांसिस ने उन्हें वाटिकन प्रकाशन पुस्तकालय, एलईवी के संपादकीय प्रबंधन का कार्य भार सौंपा है।

फैजिनी के लिए यह कोई नया उत्तरदायित्व नहीं है। उन्होंने सन् 2012 से आज तक इतालवी मिशनरी संस्थानों के प्रकाशन गृह का निर्देशन किया है। उनके निर्देशन में, यह एक मीडिया कंपनी बनी, जो पुस्तकों के अलावे, आधिकारिक कार्यक्रम, संपादकीय परामर्श, धर्मशिक्षा प्रदर्शनियां, नाट्य प्रदर्शन, प्रशिक्षण वेबिनार, शिक्षकों के लिए शैक्षिक कार्यशालाएं, पुनश्चर्या पाठ्यक्रम: प्रति वर्ष कुल 250 कार्यक्रम बनाने में सक्षम है। 

उन्होंने संत पापा फ्रांसिस के वचनों की 20 श्रृंखलाएं संपादित किये हैं जिसका प्रकाशन कोरिएरा देला सेरा द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने संत पापा फ्रांसिस द्वारा येसु के मार्ग (सोलफेरिनो) का भी संकलन किया।

विवाहित और 4 बच्चों के पिता, फ़ैज़िनी कई वर्षों से समाचार पत्र एवेनियर और लाओस्सवतोरे रोमानो के साथ सहयोग कर रहे हैं। वे कोरिएरा डेल वेनेटो के लिए एक स्तंभकार के साथ-साथ- कोरिएरा देल ट्रेंटिनो - कोरिएरा डी बोलोग्ना, कोरिएरा देला सेरा के स्थानीय संस्करण की देख-रेख करते हैं। वह धार्मिक क्षेत्र में सलाहकार के रूप में ट्यूरिन अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेले की संपादकीय समिति के सदस्य हैं। पुपी अवती के सहयोग से वे लेखक और टेलीविजन प्रसारण हेतु निर्देशक सलाहकार का भी कार्य करते हैं।

फैजिनी करीब 8 पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें से कुछ का विदेशों में अनुवाद किया गया है। अपनी पत्रकारिता और संपादकीय कार्यों के लिए उन्हें 30 पत्रकारिता पुरस्कार मिले हैं जिसमें जियोर्जियो फलानी पत्रकारिता पुरस्कार और कैपरी सैन मिशेल पुरस्कार प्रमुख हैं। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 August 2021, 16:11