संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत एवं धन्य घोषणा को मिला संत पापा का अनुमोदन

सन्त पापा फ्राँसिस ने सन्त प्रकरण परिषद द्वारा संत एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञाप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 13 फरवरी 2019  (रेई) : सन्त पापा फ्राँसिस ने मंगलवार, 12 फरवरी को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा संत एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञाप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उनमें भारत की पवित्र परिवार की धर्मबहनों के समाज की संस्थापिका धन्य सिस्टर मरिया तेरेसा चिरामेल मांकिडियन हैं। इनका जन्म 26 अप्रैल, 1876 को पुथेनचिरा (भारत) में हुआ और 8 जून, 1926 को कुजिक्कटुस्तिरी (भारत) में निधन हुआ। वे अपनी असाधारण उदारता और विशेष रूप से गरीबों के प्रति प्रेम एवं सेवा के लिए जानी जाती हैं।  

उन्हें 28 जून 1999 को प्रभु सेविका घोषित किया गया और 9 अप्रैल 2000 को संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने रोम में धन्य घोषित किया था।

उनके अलावा एक धन्य और 6 ईश सेवक हैं। उनके नाम निम्नलिखित हैंः-

धन्य कार्डिनल जॉन हेनरी न्यूमैन,  इंग्लैंड में संत फिलिप नेरी धर्मसंघ के संस्थापक। इनका जन्म 21 फरवरी 1801 को लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था और 11 अगस्त 1890 को एजबेस्टन (इंग्लैंड) में निधन हुआ।

ईश सेवक शहीद, सल्वातोर विटोरियो एमिलियो मोस्कसो कर्डेनस येसु समाजी पुरोहित। इनका जन्म 21 अप्रैल, 1846 को क्यूकेना (इक्वाडोर) में हुआ था। 4 मई, 1897 को रिओबाम्बा (इक्वाडोर) में विश्वास के कारण मारे गए थे।

हंगरी और एज़्टरगॉम के महाधर्माध्यक्ष ईश सेवक कार्डिनल जोसेफ माइंड्सजेंट। इनका जन्म  29 मार्च, 1892 को सेशइमिन्डसेंट (हंगरी) में हुआ था और 6 मई, 1975 को वियना (ऑस्ट्रिया) में उनकी मृत्यु हो गई।

ईश सेवक जोवान्नी बत्तिस्ता ज़ुबोनी धर्मप्रांतीय पुरोहित एवं  पवित्र परिवार सेकुलर संस्थान के संस्थापक। इनका जन्म 24 जनवरी 1880 को विस्टोन (इटली) में हुआ और 12 दिसंबर 1939 को ब्रेशिया (इटली) में मृत्यु हो गई।

ईश सेवक येसु समाजी पुरोहित इमानुएल गार्सिया नीटो का जन्म 5 अप्रैल, 1894 को मैकोटरा (स्पेन) में हुआ और 13 अप्रैल, 1974 को कोमिलस (स्पेन) में निधन हुआ।

ईश सेविका सिस्टर सेराफिना फॉर्मै,  मिशनरी सिस्टर्स ऑफ द गुड मैसेज की संस्थापिका का जन्म 28 अगस्त 1876 को कैसोला लुनिगियाना (इटली) में हुआ और 1 जून 1954 को पोंट्रेमोली (इटली) में निधन हुआ।

ईश सेविका सिस्टर मारिया बेरेनिस ड्यूक हेनेकर,द सिस्टर्स ऑफ़ द अनाउन्सिएशन धर्मसमाज की संस्थापिका। इनका जन्म 14 अगस्त, 1898 को सलामीना (कोलम्बिया) में हुआ और 25 जुलाई, 1993 को मेडेलिन (कोलंबिया) में निधन हो गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 February 2019, 15:51