संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

परमधर्मपीठ के लिए फिलीपींस की नई राजदूत श्रीमति ग्रेस रेलुचो

संत पापा परमधर्मपीठ के लिए फिलीपींस की नई राजदूत श्रीमति ग्रेस रेलुचो प्रिंचेसा का प्रत्यय पत्र स्वीकारा।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 1 सितम्बर 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठ के लिये फिलीपींस की नई राजदूत श्रीमति ग्रेस रेलुचो प्रिंचेसा का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

 नई राजदूत श्रीमति ग्रेस रेलुचो प्रिंचेसा का जन्म 20 जनवरी 1956 को फिलीपींस के लिगाव में हुआ था। वे पांच बच्चों की माता हैं और विधवा हो चुकी हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंध में फिलीपींस विश्वविद्यालय, दिलीमैन से  1977 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में 2016 में मिरियम कॉलेज में प्रवासन पर स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

• मनिला में मानव उपनिवेश मंत्रालय आधिकारी (1979-19 86)  

• विदेश मामलों के मंत्रालय में यूरोपीय मामलों के विभाग के कार्यकारी निदेशक और तत्कालीन निदेशक (1986-1989)

• विदेश मामलों के मंत्रालय में वाणिज्य मामलों के लिए विभाग में विशेष सहायक(198 9 -1990)

• शिकागो यू.एस.ए. में कौंसिल जेनरल, (1990-1994)

• अबू धाबी, यू.ए.ई. में कौंसिल जेनरल (1994-1996)

• काहिरा में दूतावास के पहले सचिव (1996-1998)

• एशिया और प्रशांत विभाग के विदेश मंत्रालय में निदेशक(1998-1999)

• कार्मिक और प्रशासनिक सेवाओं विभाग के विदेश मंत्रालय में निदेशक(1999 -2001)

• बगदाद दूतावास में विदेशी मामलों के अधिकारी (2001-2003)

• जिनेवा में यूरोपीय संघ के स्थायी मिशन के लिए मंत्री और कौंसिल जेनरल (2003-2007)

• विदेश मामलों के मंत्रालय (2007-2009) में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों (यूएनआईओ) के लिए विभाग के कार्यकारी निदेशक और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसी में स्थायी प्रतिनिधि - आईआरईएनए (2010)

• संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत (2009 -2015)

• (2015 से) विदेश मंत्रालय में विधान लिंक यूनिट में सहायक सचिव।

वे विदेशी भाषाओं में अरबी भाषा की जानकार हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 September 2018, 15:11