प्रार्थना, उपवास और दया के कार्य चालीसा यात्रा के साधन हैं, संत पापा
संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीटकर सभी काथलिक विश्वासियों को पास्का पर्व योग्य रीति से मनाने के लिए अपने मन और दिल को साफ करने हेतु प्रेरित किया।
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 27 मार्च 2023 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया चालीसा काल के पाँचवे सप्ताह में प्रवेश कर गई है और विश्वासी प्रभु के पास्का मनाने के लिए आध्यत्मिक रुप से तैयारी में लगे हुए हैं। इस काल में संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीटकर पुनः सभी काथलिक विश्वासियों को अपने मन दिल को साफ करने हेतु प्रेरित किया।
ट्वीट संदेश : हमें उस सारी धूल से साफ होने की जरूरत है जिसने हमारे दिलों को मैला कर दिया है। कैसे? प्रार्थना, उपवास, दया के कार्य: यही चालीसा की यात्रा के साधन हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
27 March 2023, 13:39