सन्त पापा फ्राँसिस के साथ जूबा के राष्ट्रपति भवन में   राष्ट्रपति  साल्वा कीर सन्त पापा फ्राँसिस के साथ जूबा के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति साल्वा कीर  (ANSA)

दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने हटाया शांति वार्ता पर से निलंबन

दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सल्वा कीर ने शुक्रवार को देश में संत पापा फ्राँसिस का स्वागत करते हुए शांति और सुलह के लिए उनके आह्वान पर घोषणा की कि देश ने रोम शांति वार्ता पर से निलंबन हटा लिया है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

जूबा, शनिवार, 4 फरवरी 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सल्वा कीर ने शुक्रवार को देश में संत पापा फ्राँसिस का स्वागत करते हुए शांति और सुलह के लिए उनके आह्वान पर घोषणा की कि देश ने रोम शांति वार्ता पर से निलंबन हटा लिया है।

जूबा में संत पापा के पहले आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान, प्रशासनाधिकारियों, नागर समाज के प्रतिनिधियों और राजनयिक कोर के सदस्यों साथ मुलाकात के अवसर पर राष्ट्रपति सलवा कीर ने दक्षिण सूडान में शांति के लिए संत पापा की विश्वव्यापी यात्रा की पूर्व संध्या की गई घोषणा को दोहराया। उन्होंने कहा, "परम पावन सन्त पापा फ्रांसिस की हमारे देश की ऐतिहासिक यात्रा के सम्मान में, और शांति एवं सुलह के वर्ष के रूप में 2023 की हमारी घोषणा पर, मैं आधिकारिक रूप से प्रतिरोधी समूहों के साथ रोम शांति वार्ता के निलंबन को हटाने की घोषणा कर रहा हूं।"

श्री कीर ने आशा व्यक्त की कि "गैर-हस्ताक्षरकर्ता दक्षिण सूडान के विपक्षी समूह के उनके भाई इस भाव का प्रत्युत्तर देंगे और हमारे देश में एक समावेशी शांति प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से हमारे साथ जुड़ेंगे।"

शांति वार्ता का निलंबन

नवंबर 2022 में, दक्षिण सूडान की सरकार ने ग़ैर-हस्ताक्षरकर्ता दक्षिण सूडानी विपक्षी समूहों पर "प्रतिबद्धता की कमी" और युद्ध की तैयारी का आरोप लगाते हुए रोम शांति वार्ता में अपनी भागीदारी को निलंबित करने की घोषणा की थी।

इस तथ्य के मद्देनज़र कि यह राष्ट्र के इतिहास में पहली बार है कि काथलिक कलीसिया के परमधर्मगुरु ने दक्षिण सूडान का दौरा किया है, श्री कीर ने सन्त पापा फ्राँसिस की उपस्थिति को एक "ऐतिहासिक मील का पत्थर" निरूपित किया और इस यात्रा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की जो अवश्य ही हमारे राष्ट्रीय विवेक और हमारे देश में शांति पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़गी।

उन्होंने कहा, "विश्व के इन महान ख्रीस्तीय नेताओं यह ऐतिहासिक यात्रा हमें अपने हाल के इतिहास के बारे में गहराई से सोचने पर मजबूर करती है, विशेष रूप से, यह सोचने पर कि कैसे शांति समेकन के महान कार्य और हमारे लोगों के बीच सुलह और क्षमा की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से यह संबंधित है।"

वाटिकन में आध्यात्मिक साधना

वाटिकन में 2019 में सन्त पापा फ्राँसिस के साथ सम्पन्न दक्षिण सूडानी नेताओं की आध्यात्मिक साधना को राष्ट्रपति ने याद किया जिसके दौरान सन्त पापा ने शांति के लिये उनके पैर चूमे थे।

अपने परमाध्यक्षीय काल के सर्वाधिक उल्लेखनीय कृत्यों में से एक में, 2019 में सन्त पापा फ्राँसिस ने वाटिकन में दक्षिण सूडान के युद्धरत नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान उनके पैर चूमने के लिये घुटने टेककर उनसे आग्रह किया था कि वे दक्षिण सूडान को वापस ग्रहृयुद्ध में न ले जायें।

राष्ट्रपति साल्वा कीर ने शुक्रवार को सन्त पापा फ्रांसिस का अभिवादन करते हुए उनके उस महान कृत्य को याद किया और कहा, "विनम्रता का वह दुर्लभ इशारा व्यर्थ नहीं गया।" शुक्रवार को सन्त पापा के समक्ष उन्होंने 2018 के शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले सशस्त्र समूहों के साथ बातचीत की फिर से बहाली का वादा किया।  

उन्होंने कहा, "आज, डॉ रीक (उप-राष्ट्रपति) और मैं, दोनों यहां 2018 में हस्ताक्षरित, शांति समझौते को लागू करने के लिए सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं"।

शनिवार को सन्त पापा ने जूबा स्थित सन्त तेरेसा को समर्पित महागिरजाघर में काथलिक धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसमाजियों, धर्मसंघियों एवं गुरुकुल छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अपना सन्देश दिया।   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 February 2023, 11:41