@Pontifex पर प्रथम ट्वीट की 10वीं वर्षगांठ पर संत पापा का ट्वीट
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 12 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : दस साल पहले @Pontifex ने पहली बार ट्वीट किया था, आज उनके 53 मिलियन फॉलोअर्स हैं। संत पापा फ्राँसिस ने आज ट्वीट कर इस अकाउन्ट से संलग्न सभी लोगों को धन्यवाद दिया और सुसमाचार के आनंद की घोषणा करने के लिए खोले गये इस नेटवर्क को जारी रखने हेतु प्रेरित किया।
ट्वीट संदेश : “उन सभी को धन्यवाद जो इस खाते पर मेरा अनुसरण करते हैं जो 10 साल पहले सुसमाचार के आनंद की घोषणा करने के लिए खोला गया था। आइए, हम मुलाकात और संवाद को बढ़ावा देने के लिए और जो हमें एकजुट करता है उसे महत्व देने के लिए एक मुक्त स्थान के रूप में इस नेटवर्क को जारी रखें।”
दस साल पहले 12 दिसंबर को, संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने अपना पहला ट्वीट @Pontifex पर लॉन्च किया था - 3 दिसंबर, 2012 को खोला गया एक खाता - जो आज दुनिया भर में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वालों में से एक है। दसवें वर्ष में, @Pontifex 9 भाषा (अंग्रेजी, स्पानी, फ्रेंच, पुर्तगाली, जर्मन, इतालवी, पोलिश, अरबी, लैटिन) में वितरित 53.5 मिलियन अनुयायियों तक पहुंच गया है। अंग्रेजी और स्पानी 19 मिलियन के करीब हैं, इतालवी और पुर्तगाली 5 मिलियन से अधिक अनुयायी हैं। जनवरी से आज तक, खाते में पिछले वर्ष की तुलना में 800,000 अधिक उपयोगकर्ता बढ़े हैं। स्पानी, पुर्तगाली और इतालवी खातों में सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है।
ट्वीट्स और यूक्रेन
यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए संत पापा फ्राँसिस की अपील के साथ ट्वीट्स पिछले वर्ष की सबसे अधिक संख्या में संचार की सामग्री थी, साथ ही साथ संघर्षों और आपदाओं से घायल आबादी और समुदायों के संदेशों वाले ट्वीट्स और जिसके लिए संत पापा ने अनुयायियों से प्रार्थना में शामिल होने के लिए अपील किया था। महामारी को लेकर पिछले दो साल के ट्वीट भी खूब शेयर किए गये। कठिन क्षणों में संत पापा के वचन की ट्विटर पर भी सराहना की जाती है।
2020 में, असाधारण डेटा के एक वर्ष में भी महामारी के कारण, @Pontifex के ट्वीट को कुल 27 बिलियन बार देखा गया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here