मनीला में मानवाधिकार दिवस पर प्रदर्शन मनीला में मानवाधिकार दिवस पर प्रदर्शन 

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

हर साल 10 दिसंबर विश्व में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन संत पापा ने प्रत्येक व्यक्ति में अंकित ईश्वर की छवि की रक्षा और अपने अधिकारों की पुष्टि करके मानव बंधुत्व के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 10 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस है। मानवाधिकार मनुष्य को जन्म से ही प्राप्त होता है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर सबसे कमजोर लोगों की गरिमा की रक्षा करते हुए मानव बंधुत्व के विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : “अपने अधिकारों की पुष्टि करके सबसे कमजोर लोगों की मानवीय गरिमा की रक्षा करना मानव बंधुत्व के विकास में योगदान देता है और प्रत्येक व्यक्ति में अंकित ईश्वर की छवि की रक्षा करता है।” #StandUp4HumanRights #HumanRightsDay

मानवाधिकारों की पहली वैश्विक घोषणा और नए संयुक्त राष्ट्र की पहली प्रमुख उपलब्धियों में से एक, मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंगीकरण और उद्घोषणा का सम्मान करने के लिए तिथि का चयन किया गया था। मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता।

 इस वर्ष की थीम हैः सभी के लिए प्रतिष्ठा, स्वतंत्रता और न्याय। मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक और शिक्षा का अधिकार शामिल है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 December 2022, 15:57