वाटिकन में 2022 क्रिसमस संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ संत पापा फ्राँसिस वाटिकन में 2022 क्रिसमस संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ संत पापा फ्राँसिस 

कलाकारों से संत पापाः संगीत शांति का मार्ग है

संत पापा फ्राँसिस ने उन कलाकारों को धन्यवाद दिया जो वाटिकन में वार्षिक क्रिसमस संगीत कार्यक्रम में शनिवार शाम को प्रस्तुति देंगे और कहा कि उनकी प्रतिभा एक उपहार है, लेकिन एक जिम्मेदारी भी है। संगीत प्रदर्शन की आय, जो इस वर्ष शांति के विषय को समर्पित है, युद्धग्रस्त यूक्रेन में सलेशियन द्वारा नियोजित दो मानवीय परियोजनाओं में जाएगी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी,शनिवार 17 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार आज रात को वाटिकन में 2022 क्रिसमस संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों से मुलाकात की।

वाटिकन में ख्रीस्त जयंती संगीत समारोह

उदार कार्यों में मदद के उद्देश्य से 1993 से ही हर साल इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संगीत कलाकारों को एक साथ लाता है। इस साल शो की आय यूक्रेनी शहरों कीव और लवीव में सलेशियन डॉन बॉस्को मिशन के द्वारा नियोजित दो मानवीय परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए जाएगी।

लगभग 120 लोगों को संबोधित अपने अभिवादन भाषण में, संत पापा फ्राँसिस ने आयोजकों को "हमारा आपातकाल शांति है" आदर्श वाक्य के तहत इस 30वें संस्करण को शांति के विषय पर समर्पित करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "शांति मानव हृदय की गहनतम आकांक्षाओं को समाहित करती है, इसलिए यह सही है कि हमें अपनी सर्वोत्तम भौतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक ऊर्जा इसकी सेवा में समर्पित करनी चाहिए।"

यूक्रेन में लोगों के साथ एकजुटता

संत पापा ने तब समर्थन के लिए कलाकारों की प्रशंसा की कि उनके प्रदर्शन की आय यूक्रेन में काम कर रहे सलेशियनों को लाएगी, जो युद्ध के प्रकोप के बाद यूक्रेनी लोगों, शरणार्थियों को आवास दिया। भोजन और दवा वितरित कर रहे थे।

"यह परियोजना युद्ध के कारण पीड़ित हमारे भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता साझा करने की इच्छा दिखाती है।"

उन्होंने आगे कहा कि क्रिसमस हमें उनके करीब महसूस करने के लिए आमंत्रित करता है। उन्होंने कहा, "वास्तव में हम हर साल आगमन के इस मौसम के दौरान ईश्वर के वचन में जो सुनते हैं वह त्याग या दुःख का संदेश नहीं है, बल्कि आशा और आनंद का संदेश है।"

शांति और बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिए संगीत की भूमिका

संत पापा ने कहा कि सबसे कठिन क्षणों में भी इस संदेश को संप्रेषित करने में संगीत और गीत की विशेष भूमिका होती है।

उन्होंने कहा, "अपने गीत से आप प्यार और जीवन का संदेश फैलाने में मदद करते हैं, कई दिलों को छूते हैं और भाईचारे की भावना फैलाते हैं। ईश्वर इतिहास में इसी तरह कार्य करता है, यहाँ तक कि दर्दनाक और वीरान परिदृश्यों में भी।"

यही कारण है कि उनकी प्रतिभा एक महान उपहार है, लेकिन "एक जिम्मेदारी भी", क्योंकि यह दोस्ती और शांति को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

“संगीत दिल को सुकून देता है, यह हमें संवाद के लिए खोलता है, यह मुठभेड़ और दोस्ती को बढ़ावा देता है। इस अर्थ में, संगीत एक निमंत्रण है और शांति का मार्ग है।"

कीव और लवीव में सलेशियनों द्वारा नियोजित दो परियोजनाएं

इस शाम के संगीत कार्यक्रम से एकत्रित धन सलेशियन डॉन बोस्को को कीव में सामाजिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित भूमिगत आश्रय बनाने में मदद करेगा, जिसे एक बार युद्ध खत्म होने के बाद एक छोटे थिएटर में परिवर्तित किया जा सकता है और इसके ऊपर एक बहु-खेल क्षेत्र और खेल का मैदान बनेगा। लवीविमें, सलेशियन एक साल के समर्थन कार्यक्रम के लिए संगीत और खेल उपकरण खरीदना चाहते हैं बड़े हॉल और समर कैंप में विभिन्न युवा गतिविधियां शामिल हैं।

कोई भी "डॉन बॉस्को मिशन" परियोजनाओं का समर्थन करने के इच्छुक व्यक्ति 45594 पर टेक्स्ट संदेश भेजकर € 2 या लैंडलाइन से € 5 या € 10 दान कर सकता है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 December 2022, 15:14