कार्डिनल हॉलेरिक: 'यूक्रेन में युद्ध यूरोप की आत्मा और दिल के लिए

यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के आयोग के अध्यक्ष कार्डिनल जॉन-क्लाउड हॉलेरिक ने अपने पांच साल के शासनादेश की कुछ मुख्य चुनौतियों पर विचार किया जो समाप्त हो रहा है। वे रूस और यूक्रेन के बीच शांति के लिए धर्माध्यक्षों की दलील को दोहराते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 13 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : कार्डिनल जॉन-क्लाउड हॉलेरिक ने सोमवार को यूरोप में शांति के लिए यूरोपीय धर्माध्यक्षों की याचिका को यह रेखांकित करते हुए फिर से शुरू किया, कि कैसे "कलीसिया के रूप में, हमें संघर्ष विराम तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा" क्योंकि ऐसे लोग हैं जो हर दिन लोग मर रहे हैं, घायल हो रहे हैं, भूखे, प्यासे, सर्दी से तड़प रहे हैं।

"जितनी जल्दी शांति होगी, सभी लोगों के लिए उतना ही अच्छा होगा।"

कार्डिनल, जो यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के आयोग (सीओएमइसीइ) के निवर्तमान अध्यक्ष हैं, आयोग के अन्य सदस्यों के साथ संत पापा फ्राँसिस से मुलाकात करने के बाद वाटिकन रेडियो/वाटिकन न्यूज के साथ साक्षात्कार किया। उन्होंने संत पापा के साथ बैठक को "शिष्टाचार की मुलाकात के रूप में वर्णित किया क्योंकि वे पांच साल का जनादेश अगले मार्च को समाप्त कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही सौहार्दपूर्ण बैठक थी क्योंकि हमारे पास एक संत पापा है जो यूरोप से प्यार करते हैं, और जिसे यूरोपीय संघ के तंत्र के बारे में बहुत ज्ञान है और जो चाहते है कि यूरोप दुनिया में शांति का कारक बने।"

यूक्रेन में युद्ध

कार्डिनल ने उल्लेख किया कि ऐसे समय में जब यूक्रेन में युद्ध छिड़ा हुआ है, यूरोप को शांति के एजेंट के रूप में सोचना मुश्किल है। संत पापा फ्राँसिस के साथ, यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षों ने इस बारे में बात की कि कैसे कलीसिया को (महाद्वीप पर अन्य कलीसियाओं के साथ) रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम तक पहुँचने के प्रयासों को नहीं छोड़ना चाहिए।

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पिछले वर्षों में यूरोप तेजी से खंडित हुआ है, लेकिन कार्डिनल हॉलेरिक का कहना है कि काथलिक अपने पड़ोसी के लिए एकजुटता और प्रेम दिखाना जारी रखते हैं।

उन्होंने कहा कि, कई काथलिकों ने शरणार्थियों का स्वागत किया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके घर में भी एक यूक्रेनी परिवार शरण लिए हुए है। "मां और दो बेटे, एक 16 साल का, एक 10 साल का। वे उस देश की पीड़ा के जीवंत चिह्न हैं।” कार्डिनल हॉलेरिक ने आगे कहा, इससे यह इतना स्पष्ट हो जाता है, "यह केवल राजनीति के बारे में नहीं है, यह मानव के बारे में है। क्योंकि [युद्ध] यूक्रेन में लोगों के लिए सिर्फ एक घाव नहीं है, यह यूरोप की आत्मा और दिल के लिए एक घाव है।"

रूस के कब्जे वाले डोनेस्क क्षेत्र के लिमन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत के पास एक व्यक्ति
रूस के कब्जे वाले डोनेस्क क्षेत्र के लिमन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत के पास एक व्यक्ति

एक सामंजस्यपूर्ण "ब्रेक्सिट"

कार्डिनल हॉलेरिक यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के आयोग का नेतृत्व कई चुनौतियों के समय कर रहे हैं, उदाहरण के लिए, ब्रेक्सिट जिसने न केवल यूके को बल्कि पूरे यूरोप को प्रभावित किया।

"जब ब्रेक्सिट हुआ तो मैं दुखी था," उन्होंने खुलासा किया, "लेकिन मैं समझ गया कि मुझे यूनाइटेड किंगडम के लोगों की इच्छा का सम्मान करना होगा। यह कठिन था क्योंकि आप हमेशा ऐसे लोगों को देखते हैं जो संघ में प्रवेश करना चाहते हैं और अब एक बड़ा राष्ट्र इसे छोड़ रहा है, और हमें यूनाइटेड किंगडम की कमी खलेगी।"

"अंग्रेजी राजनीति में हमेशा एक प्रकार की व्यावहारिकता थी जिसने यूरोप के लिए बहुत अच्छा किया।"

कार्डिनल हॉलेरिक ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “हालांकि इंग्लैंड और वेल्स के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन और स्कॉटलैंड के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन को हमेशा सीओएमइसीइ की आम सभाओं में आमंत्रित किया जाता है, "इसलिए हम अभी भी भाई हैं, भले ही वे यूरोपीय संघ में नहीं हैं और चुनौती एक अच्छा ब्रेक्सिट होना है, जिसका अर्थ विरोध में ब्रेक्सिट नहीं है, बल्कि सद्भाव में ब्रेक्सिट है।

"हम यूरोप में भाई और बहनें बने रहें, हम एक-दूसरे की परवाह करें और हम साथ मिलकर यूरोप में शांति और समृद्धि के मार्ग पर चलना चाहते हैं।"

ब्रेक्सिट के बाद व्यापार सौदे पर एक बैठक से पहले यूनियन जैक और यूरोपीय संघ के झंडे
ब्रेक्सिट के बाद व्यापार सौदे पर एक बैठक से पहले यूनियन जैक और यूरोपीय संघ के झंडे

प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रति यूरोप की जिम्मेदारी

सीओएमइसीइ के अध्यक्ष ने अपने गहरे विश्वास को दोहराया कि यूरोपीय लोगों का नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वे प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए यूरोप में शरण पाने हेतु कानूनी और सुरक्षित तरीके खोजें।

 भूमध्यसागर में बचाए गए प्रवासी
भूमध्यसागर में बचाए गए प्रवासी

"मैं शरणार्थियों को मना करने वाले कुछ सदस्य देशों की राजनीति के बारे में बहुत चिंतित हूँ। संकट की शुरुआत से अब तक 29,000 लोग भूमध्य सागर में डूब चुके हैं। यह भयानक है: 29,000!

उन्होंने कहा, "पुरुष, महिला और बच्चे, उनमें से प्रत्येक प्यार और दोस्ती के जीवन के अनुभव के साथ जो यूरोप के तटों पर मर गए, मुझे लगता है कि हम कभी-कभी बहुत ही राष्ट्रवादी और अहंकारी तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं। कई अन्य देशों की तुलना में हम इतने गरीब नहीं हैं और हमें उन लोगों का स्वागत करने के लिए हमेशा अपनी बाहें खोलनी चाहिए जिन्हें हमारी मदद की आवश्यकता है।"

क्रिसमस अपील

कार्डिनल हॉलेरिक ने क्रिसमस की अपील के साथ अपना वक्तव्य समाप्त किया: "क्रिसमस को खर्चों वाला का त्योहार न बनाएं, क्योंकि हम जानते हैं कि यह मानवीय खुशी के लिए काम नहीं करेगा।" "आइए हम क्रिसमस के वास्तविक मूल्य को फिर से खोजें। रूस और यूक्रेन के लोगों, उनकी सरकारों, कलीसियाओं से शांति बनाने की अपील करें।

"क्रिसमस शांति का पर्व है। शांति रखें। उस दिन या किसी और दिन, लोगों को मत मारें।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 December 2022, 15:29