2022.12.01 कार्डिनल पारोलिन के साथ महाधर्माध्यक्ष जेन रोमियो पावलोव्स्की 2022.12.01 कार्डिनल पारोलिन के साथ महाधर्माध्यक्ष जेन रोमियो पावलोव्स्की  

संत पापा ने महाधर्माध्यक्ष पावलोवस्की को ग्रीस में नया राजदूत नियुक्त किया

पोलिश महाधर्माध्यक्ष जुलाई 1991 में परमधर्मपीठ राजनायिक कोर में शामिल हुए। उन्हें 2009 में गैबॉन और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए प्रेरितिक राजदूत बनाया गया था। संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें 2015 में परमधर्मपीठीय प्रतिनिधियों प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया और 2020 में उन्हें सचिव के पद का उतरदायित्व सौपा, फिलहाल उन्हें ग्रीस में नया राजदूत नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 05 दिसम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय प्रतिनिधियों के सचिव एवं सेजनी के महाधर्माध्यक्ष जेन रोमियो पावलोव्स्की को ग्रीस के नए प्रेरितिक राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।

राज्य सचिवालय के कर्मियों को खबर की घोषणा करते हुए, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने महाधर्माध्यक्ष लुसियानो रूसो का भी परिचय कराया, जिन्हें संत पापा प्राँसिस द्वारा पिछले सितंबर में परमधर्मपीठीय प्रतिनिधियों के नए सचिव के रूप में नामित किया गया था।

महाधर्माध्यक्ष पावलोव्स्की का जन्म 23 नवंबर, 1960 को बिस्कुपीक, पोलैंड में हुआ था। जून 1985 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। उन्होंने कैनन लॉ में स्नातक की डिग्री हासिल किया। वे जुलाई 1991 में परमधर्मपीठीय राजनयिक सेवा में शामिल हुए और बाद में उन्होंने मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (ब्राज़ाविल) और थाईलैंड, ब्राजील और फ्रांस में परमधर्मपीठीय प्रतिनिधियों के साथ काम किया। मार्च 2009 में, तत्कालीन संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने उन्हें सेजनी का महाधर्माध्यक्ष और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और गैबॉन का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया। 30 अप्रैल, 2010 को ब्यडगोस्ज़कज़, पोलैंड में शहीदों की महारानी गिरजाघर में महाधर्माध्यक्ष पावलोव्स्की का धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया गया।

संत पापा फ्राँसिस ने उन्हें दिसंबर 2015 में परमधर्मपीठीय प्रतिनिधियों प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया और 2020 में उन्हें सचिव के पद का उतरदायित्व सौपा। वे इतालवी, फ्रेंच, रूसी, अंग्रेजी, डच और पुर्तगाली भाषायें बोलते है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 December 2022, 15:09