"सरदेनिया के ग्रेनेडरों" वाहिनी के सदस्य संत पापा से मुलाकात करते हुए "सरदेनिया के ग्रेनेडरों" वाहिनी के सदस्य संत पापा से मुलाकात करते हुए 

सरदेनिया के सैनिकों से पोप ˸ लोगों को अच्छे नागरिक होने में मदद दें

संत पापा ने "सरदेनिया के ग्रेनेडरों" (बारूद के गोले फेंकनेवाला सैनिक) वाहिनी के सदस्यों का अभिवादन किया एवं उन्हें धन्यवाद दिया, जिन्होंने रोम की सड़कों को सुरक्षित रखने की सेवा की अवधि पूरी की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 11 जून 2022 (रेई) ˸ संत पापा फ्राँसिस ने सड़कों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध सरदेनिया के सैनिकों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की तथा सुरक्षा गार्ड के रूप में उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

संत पापा ने गौर किया कि "सड़क सुरक्षा" की सेवा के रूप में वे संवेदनशील एवं निशाने के क्षेत्रों ˸ संस्थाओं और राजनयिक स्थलों, एरपोर्ट, रेलवे और भूमिगत मार्गों के पड़ावों, कला, पूजा और धार्मिक स्थलों की निगरानी करते हैं।

विनम्र एवं महत्वपूर्ण सेवा

संत पापा ने कहा, "इस तरह, आप राजधानी (रोम) के क्षेत्र में अपनी दैनिक उपस्थिति की गारंटी देते हैं, जो जनता में शांति की भावना बढ़ाता है। मैं अपनी ओर से परमधर्मपीठ को विनम्र एवं महत्वपूर्ण सेवा देने हेतु अपना आभार प्रकट करता हूँ।"

"वाटिकन सिटी के आसपास आपकी सेवा कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण संचालन में मदद देती है, सालभार, दुनियाभर के तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह कार्य तत्परता, धैर्य, त्याग की भावना एवं कर्तव्य के एहसास की मांग करता है।" संत पापा ने कहा कि उनका कार्य कभी-कभी थकानदेह होता है किन्तु यह समुदाय के लिए अत्यन्त उपयोगी है और वे इसकी सराहना करते हैं।

एकात्मता को बढ़ावा

संत पापा ने उन्हें कार्यस्थल, व्यक्तिगत जीवन एवं समाज में एकात्मता को बढ़ावा देने एवं लोगों को अच्छे नागरिक बनने में मदद देने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि अपने मिशन काम को पूरा करने में वे याद रखें कि हरेक व्यक्ति ईश्वर के द्वारा प्रेम किया गया है, उनकी सृष्टि है और सम्मान के योग्य है। संत पापा ने उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उनकी कृपा से पोषित होकर अधिक समर्पण एवं अधिक चौकसी के साथ अपने कार्यों को सम्पन्न कर सकें।   

संत पापा ने इताली पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसकी विशेषता है, लोगों के निकट रहना, अपराध के रोकथाम और इसके खिलाफ संघर्ष में सहयोग देना, विशेष आपातकालीन स्थितियों से संबंधित गतिविधियों के लिए समर्थन करना आदि। इस प्रकार उन्होंने सुरक्षित वातावरण तैयार करते हुए देश को एक महत्वपूर्ण सेवा दी है। संत पापा ने रोम में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया जिसके द्वारा मानव और व्यावसायिक विकास के लिए एक सकारात्मक अनुभव, साथ ही आध्यात्मिक दृष्टिकोण प्राप्त होता है।

संत पापा ने याद किया कि प्रेरितिक यात्रा के लिए प्रस्थान करते या पुनः प्रवेश करते समय, पल्लियों या समुदायों का दौरा करते हुए उनसे उन्हें विशेष मदद मिलती है। अंत में, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को माता मरियम की ममतामय सुरक्षा को सिपूर्द किया और उन्हें अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 June 2022, 14:29