पास्का रविवार को संत पेत्रुस प्रांगण में संत पापा फ्राँसिस पास्का रविवार को संत पेत्रुस प्रांगण में संत पापा फ्राँसिस 

पास्का के आनंद को अपने तक ही सीमित ना रखें, संत पापा

काथलिक कलीसिया पास्का सप्ताह के अठवारे में जी उठे प्रभु येसु के साथ आनंद मनाती है। संत पापा ने सभी से पास्का आनंद को दूसरों को बांटने हेतु प्रेरित किया। यह भय पर विजय प्राप्त करता है।

माग्रेट सुनीता मिंज- वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 18 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज)  : संत पापा फ्राँसिस ने पास्का सोमवार को पूजन धर्मविधि के लिए चयनित संत मत्ती सुसमाचार पाठ पर चिंतन करते हुए ट्वीट कर सभी विश्वासियों को जी उठे प्रभु येसु के आनंद को दूसरों को बांटने के लिए प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : पास्का के आनंद को अपने आप में ही सीमित नहीं रखना है। ख्रीस्त का आनंद इसे देने से मजबूत होता है, इसे बांटने से कई गुना बढ़ जाता है। यदि हम अपने आप को खोलते हैं और सुसमाचार को आगे बढ़ाते हैं, तो हमारे हृदयों का विस्तार होता है और हम भय पर विजय प्राप्त करते हैं। #आज का सुसमाचार (मत्ती 28:8-15)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 April 2022, 15:37