2022.04.03 संत पापा फ्राँसिस अपने येसु समाजी भाइयों के साथ 2022.04.03 संत पापा फ्राँसिस अपने येसु समाजी भाइयों के साथ 

संत पाप चाहते है कि कलीसिया बड़ी चुनौतियों के लिए खुली रहे, फादर स्पाडारो

जेसुइट द्वारा संचालित पत्रिका "ला चिविल्ता कतोलिका" के निदेशक रविवार की सुबह माल्टा में येसु समाजियों के साथ संत पापा फ्राँसिस की बातचीत के मुख्य विषयों का सारांश प्रस्तुत करते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वालेट्टा, सोमवार 4 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार की सुबह येसु संघियों के सदस्यों के साथ एक स्वतंत्र और खुला आदान-प्रदान किया, अपनी प्रेरितिक यात्राओं के दौरान अपने येसु समाजी भाइयों के साथ मिलने की परंपरा को जारी रखा।

रविवार को माल्टा में मलाकात के बाद, पत्रिका के निदेशक, फादर अंतोनियो स्पैडारो, एसजे ने येसु समाजियो के साथ बैठक के बारे में बात की:

प्रश्न: आज सुबह येसु मसाजियों के साथ संत पापा फ्राँसिस की बैठक का माहौल कैसा था?

अब अपनी सभी यात्राओं में, जहाँ भी संभव हो, संत पापा उस स्थान पर मौजूद येसु समाजी समुदाय से मिलते हैं जहाँ की वे यात्रा करते हैं। हमेशा की तरह, यह बहुत सुंदर, बहुत अंतरंग और अपनापन बैठक था। कई विषयों पर खुली बातचीत का यह एक सुकून भरा माहौल था।

शायद सबसे अच्छी बात यह है कि यात्रा के बीच में संत पापा को देखना, लोगों द्वरा प्राप्त स्वागत के माहौल को थोड़ा समझने का अवसर था साथ ही संत पापा के उन बातों से वाकिफ होना जो वे कहना चाहते हैं।

प्रश्न: इस बातचीत की सामग्री क्या थी?

बातचीत निजी है, लेकिन यदि संत पापा इसे प्रकाशत करना चाहेंगे तो हम इसे चिविल्ता कतोलिका में प्रकाशित करेंगे।

वार्तालाप की मूल सामग्री येसु समाजियों के जीवन से संबंधित हैं और इसलिए आज के सुसमाचार प्रचार के संदर्भ में है। संत पापा ने सुसमाचार प्रचार के इस आनंद को दोहराया, जिसके बारे में उन्होंने कल याने 2 अप्रैल को बहुत कुछ कहा था।

संत पापा की इच्छा एक ऐसी कलीसिया की है जो बड़ी चुनौतियों के लिए खुली है। इस द्वीप में किसी न किसी रूप में बड़ी चुनौतियाँ हैं: यह भूमध्य सागर के मध्य में एक चौराहा है... इसलिए [वहाँ] सुसमाचार प्रचार के लिए एक आवेग है।

माल्टा में अपने येसु समाजी भाइयों के साथ बातचीत में संत पापा फ्राँसिस
माल्टा में अपने येसु समाजी भाइयों के साथ बातचीत में संत पापा फ्राँसिस

प्रश्न: आपकी राय में, संत पापा की इस यात्रा से सबसे महत्वपूर्ण फल क्या मिल सकता है?

प्रवासियों के मुद्दे को संत पापा ने अपने भाइयों के साथ अपनी बैठक में छुआ और यह उनके दिल के बहुत करीब है।

इस यात्रा का गहरा अर्थ, भूमध्य सागर के हृदय की यात्रा, संबंधों का एक चौराहा, एक संदेश में पाया जाता है जो संत पापा ने दुनिया को दिया है, जो एक परिधि से शुरू होता है जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आदान-प्रदान के केंद्र में है; इसलिए यह एक ऐसी बैठक है जो माल्टा से संबंधित है, लेकिन वास्तव में यह पूरी दुनिया से संबंधित है।

प्रश्न: देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने यूक्रेन में युद्ध पर विशेष जोर दिया, जिसे संत पापा फ्राँसिस ने तीसरी बार "अपवित्रीकरण" के रूप में वर्णित किया ...

बिल्कुल। यह एक विषय है जो स्पष्ट रूप से इस यात्रा के हर पड़ाव में उपस्थित था पवित्र मिस्सा के दौरान हमने कई यूक्रेनी झंडे देखे, और संत पापा युद्ध पर बोलने के लिए अपने को रोक नहीं पाये।।

पहले से ही अधिकारियों के साथ बैठक में, संत पापा युद्ध के लिए परिस्थितियों की तैयारी के संबंध में जिम्मेदारियों की ओर उनके इशारे बहुत स्पष्ट और संदेश बहुत, बहुत जोरदार थे।

माल्टा में अपने येसु समाजी भाइयों के साथ बातचीत में संत पापा फ्राँसिस
माल्टा में अपने येसु समाजी भाइयों के साथ बातचीत में संत पापा फ्राँसिस

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 April 2022, 16:05