बुधवारीय आम दर्शन के दौरान संत पापा को यूक्रेन युद्ध पर बने चित्र देते हुए विश्वासी बुधवारीय आम दर्शन के दौरान संत पापा को यूक्रेन युद्ध पर बने चित्र देते हुए विश्वासी 

यूक्रेनियों के साथ ईस्टर मनाने हेतु पोलैंड वासियो को संत पापा का आमंत्रण

संत पापा फ्राँसिस ने एक बार फिर पोलैंड वासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, जिन्होंने यूक्रेन से पलायन करने वाले लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। युद्ध ने उन्हें क्रूस पर एक साथ विचार करने के लिए आमंत्रित किया क्योंकि वे यूक्रेन में पुनरुत्थान और शांति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 13 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के लिए वाटिकन के संत पापा पॉल षष्टम सभागार में एकत्रित पोलिश तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि पोलैड वासी ईस्टर मनाने की तैयारी कर रहे हैं और उनके पड़ोसी देश यूक्रेन में युद्ध जारी है।

संत पापा ने कहा, "इस साल आप पवित्र सप्ताह और ईस्टर कई यूक्रेनी मेहमानों के साथ एक विशेष तरीके से मनाएंगे।"

24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद से पोलैंड ने 25 लाख से अधिक यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। 300,000 यूक्रेनियन, जिनमें से 100,000 बच्चे हैं, अकेले वारसॉ में शरण ली है। प्राधिकरण और नागरिक समाज संगठन न शरणार्थियों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने में लगे हुए हैं और पहले से ही 15,000 यूक्रेनी शरणार्थी बच्चे पोलिश स्कूलों में नामांकित हैं।

संत पापा ने कहा, "ईस्टर एक पारिवारिक महोत्सव है और उनके लिए आपने अपना घर खोल दिया है। वे आपके परिवार के सदस्य बन गए हैं।"

संत पापा ने यह भी नोट किया कि कई यूक्रेनियन जो काथलिक पूर्वी संस्कारों से संबंधित हैं, पूर्वी परंपरा के अनुसार एक सप्ताह बाद ईस्टर मनाएंगे।

"आप सभी अब एक साथ क्रूस पर विचार कर रहे हैं, मसीह के पुनरुत्थान और यूक्रेन में शांति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

इतना कहने के बाद संत पापा ने उनहें अपना आशीर्वाद दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 April 2022, 16:05