संत पापा फ्राँसिस वाटिकन में इटली के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते हुए संत पापा फ्राँसिस वाटिकन में इटली के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते हुए 

संत पापा ने इटली के राजदूत का प्रत्यय पत्र किया स्वीकार

59 वर्षीय फ्रांसेस्को दी नित्तो, इतालवी गणराज्य राष्ट्रपति के उप राजनयिक सलाहकार ने आज वाटिकन में इटली के नये राजदूत के रुप में संत पापा फ्राँसिस को अपना प्रत्यय पत्र प्रस्तुत किया। पलाज्जो बोर्रोमो में, वे पिएत्रो सेबेस्टियानी की जगह लेंगे जिन्होंने जनवरी में अपना चार साल का जनादेश पूरा किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 19 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 19 फरवरी को वाटिकन में ईटली के राजदूत श्री फ्रांसेस्को दी नित्तो से मुलाकात की और उनकी प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

जीवन परिचय

श्री फ्रांसेस्को दी नित्तो का जन्म 19 जून 1962 को रोम में हुआ।  उन्होंने 25 मार्च 1985 को रोम के "लुइस" विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और वाणिज्य में स्नातक किया। श्री फ्रांसेस्को दी नित्तो ने 4 मार्च 1991 को राजनयिक कोर में प्रवेश किया और राजनीतिक मामलों के महानिदेशालय में सेवा की।

7 अक्टूबर 1992 से उन्हें विदेश मंत्री कोलंबो के मंत्रिमंडल में नियुक्त किया गया।

उन्होंने 1995 और 2001 के बीच येरुशलम में काउंसलर और सैंटियागो डी चिली में काउंसलर के रूप में विदेश में सेवा की।

13 दिसंबर 2001 को वे सामान्य सचिवालय में इतालवी विदेश मंत्रालय में लौट आए।

5 नवंबर 2007 के बाद से उन्होंने वाटिकन के लिए इटली के दूतावास में प्रथम परामर्शदाता के रूप में कार्य किया।

इसके बाद, 31 मई 2011 से उन्होंने राष्ट्रपतियों बर्लुस्कोनी, मोंटी और लेट्टा के उप राजनयिक सलाहकार के रूप में मंत्रिपरिषद की सेवा की।

2 जुलाई 2013 से वे इटली गणराज्य के राष्ट्रपति के कार्यालय में चले गए जहां उन्होंने राष्ट्रपतियों नेपोलितानो और मतारेल्ला के उप राजनयिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।

24 जनवरी 2022 से वे वाटिकन में इटली के राजदूत हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 February 2022, 15:11