मिशन रविवार मिशन रविवार 

विश्व मिशन रविवार का आह्वान

24 अक्टूबर को विश्व मिशन रविवार मनाया जाएगा। संत पापा फ्राँसिस ने इसकी याद दिलाते हुए 23 अक्टूबर के ट्वीट संदेश में मिशन को जीने का अर्थ समझाया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 23 अक्तूबर 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने इसकी याद दिलाते हुए 23 अक्टूबर के ट्वीट संदेश में मिशन को जीने का अर्थ समझाया।

उन्होंने संदेश में लिखा, "मिशन को जीने का अर्थ है वही मनोभाव अपनाना जो येसु में था, उनके साथ विश्वास करना कि जो लोग मेरे आसपास हैं वे मेरे भाई-बहन हैं। उनका प्रेम हमारे हृदयों को पुनः जागृत करे और हम सभी को सच्चे मिशनरी शिष्य बनाये।"

अपने दूसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने लिखा, "सुसमाचार का प्रचार आशा को मजबूत करता है क्योंकि यह हमें स्मरण दिलाता है कि ईश्वर सब कुछ में विद्यमान हैं। वे हमारा साथ देते हैं तथा नई शुरूआत करने के लिए वे हमेशा हमें साहस एवं रचनात्मकता प्रदान करते हैं।"

अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह को मिशन रविवार मनाया जाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 October 2021, 14:53