संत पापा फ्राँसिस और धर्माध्यक्ष डिएगो जोवान्नी रवेली संत पापा फ्राँसिस और धर्माध्यक्ष डिएगो जोवान्नी रवेली  

परमधर्मपीठीय धर्मविधि अनुष्ठानों के नए प्रमुख की नियुक्ति

संत पापा ने परमाध्यक्षीय पूजन विधि समारोहों के मास्टर और परमधर्मपीठीय सिस्टीन चैपल क्वायर के प्रमुख की नियुक्ति की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 अक्टूबर 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 11 अक्टूबर को परमाध्यक्षीय पूजन विधि समारोहों के मास्टर और परमधर्मपीठीय सिस्टीन चैपल क्वायर के प्रमुख के रूप में धर्माध्यक्ष डिएगो जोवान्नी रवेली को नियुक्त किया है, जो वर्तमान में संत पापा के उदार संगठन और परमाध्यक्षीय पूजन विधि समारोहों के कार्यालय के सहायक अधिकारी हैं।

  बायोडेटा

 धर्माध्यक्ष डिएगो जोवान्नी रवेली का जन्म 1 नवंबर, 1965 को लेज़ेट में हुआ था। उनका 1991 में क्रूसित येसु के पुरोहितों के सार्वजनिक याजकीय संघ के लिए पुरोहिताभिषेक किया गया। फिर उन्होंने वेलेत्री-सेगनी धर्मप्रांत में खुद को शामिल किया।

2000 में उन्होंने रोम में पोंटिफिकल सल्सियन यूनिवर्सिटी के शैक्षिक विज्ञान संकाय में शिक्षा प्रशिक्षण पद्धति में डिप्लोमा प्राप्त किया, और 2010 में उर्बे के पोंटिफिकल एथनाइयम संत अन्सल्मो के लिटर्जिकल इंस्टीट्यूट में सेक्रेड लिटरजी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

2013 से अब तक वे प्रेरितिक उदारता कार्यालय के प्रमुख रहे हैं, जहां वे 1998 से पहले से ही एक अधिकारी थे। 2006 से संत पापा के धार्मिक समारोहों के कार्यालय में सहायक अधिकारी के रूप में सहयोग करने के बाद, उन्हें उसी कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया।

धर्माध्यक्ष रवेली मॉन्सियोर गुइडो मारिनी का स्थान ग्रहण करेंगे, जिन्हें इस वर्ष की शुरुआत में संत पापा फ्राँसिस ने टोर्टोना का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 October 2021, 15:07