सन्त मार्टन को समर्पित महागिरजाघर, ब्रातिस्लावा स्लोवाकिया सन्त मार्टन को समर्पित महागिरजाघर, ब्रातिस्लावा स्लोवाकिया 

उदारता का प्रतीक स्लोवाकिया का सन्त मार्टिन महागिरजाघर

स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में सोमवार को सन्त पापा फ्राँसिस ने सन्त मार्टिन को समर्पित काथलिक महागिरजाघर में धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसमाजियों, धर्मसंघियों, गुरुकुल छात्रों एवं धर्मशिक्षकों को अपना सन्देश दिया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

ब्रातिस्लावा, सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज़, विविध): स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में सोमवार को सन्त पापा फ्राँसिस ने सन्त मार्टिन को समर्पित काथलिक महागिरजाघर में धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसमाजियों, धर्मसंघियों, गुरुकुल छात्रों एवं धर्मशिक्षकों को अपना सन्देश दिया।

सन्त मार्टिन्स महागिरजाघर

ब्रातिस्लावा दुर्ग के नीचे बसे ऐतिहासिक सिटी सेन्टर के पश्चिमी ओर स्थित सन्त मार्टिन को समर्पित महागिरजाघर राष्ट्र का सर्वाधिक महान प्राचीन एवं विशाल महागिरजाघर तथा ब्रातिस्लावा महाधर्मप्रान्तीय निवास भी है। यह महागिरजाघर, विशेष रूप से, 1563 ई. से 1830 ई. के बीच हंगरी राज्य के मुकुटाभिषेक के लिये विख्यात है।

वाटिकन रेडियो से बातचीत में महागिरजाघर के प्रतिधर्माध्यक्ष फादर रादोस्लाव सास्कोविट्स ने कहा कि यह महागिरजाघर विश्वास, उदारता, आकाँक्षाओं एवं साक्षात्कारों का एक महान स्थल है।

महागिरजाघर का विवरण प्रदान करते हुए फादर सास्कोविट्स ने कहा कि विगत कई दिनों से वे सन्त पापा फ्राँसिस के आगमन की तैयारी में जुटे रहें हैं। उन्होंने कहा कि सन्त मार्टिन को समर्पित महागिरजाघर इस महान सन्त के सदगुणों का प्रतीक है। उन्होंने स्मरण दिलाया कि सन्त मार्टिन स्लोवाकिया के संरक्षक सन्त हैं और साथ ही वे उदारता, ख्रीस्तीय प्रेम तथा निर्धन एवं हाशिये पर जीवन यापन करनेवालों के पक्षधर भी हैं।

उदारता की परम्परा

फादर सास्कोविट्स ने बताया कि सन् 2008  में ब्रातिस्लावा महाधर्मप्रान्त की स्थापना के क्षण से ही सन्त मार्टिन दिवस पर अनुदान एकत्र किया जाता है, ताकि इस महान सन्त के भले कर्मों का अनुसरण कर सभी लोग उदारता के कार्यों में सहभागी हो सकें। एकत्र किये जानेवाले अनुदान से ज़रूरतमन्दों को सहायता प्रदान की जाती है, जिनमें प्रमुख हैं, मानव तस्करी तथा मादक पदार्थों की आसक्ति से शिकार लोग। फादर सास्कोविट्स ने कहा कि सन्त पापा फ्राँसिस की उपस्थिति अवश्य ही निर्धनों की सहायता को प्रोत्साहित करेगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 September 2021, 11:38