रॉबर्ट शुमन (1886-1963), यूरोप के संस्थापक और यूरोपीय संसद के पहले राष्ट्रपति रॉबर्ट शुमन (1886-1963), यूरोप के संस्थापक और यूरोपीय संसद के पहले राष्ट्रपति 

संत पापा फ्राँसिस ने 7 प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया

संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा ईश सेवकों के धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया है। उम्मीदवारों में एक लोकधर्मी रॉबर्ट शुमन यूरोप के संस्थापक और यूरोपीय संसद के पहले राष्ट्रपति, दो पुरोहित एवं चार धर्मबहनें हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 19 जून 2021(रेई)  : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 19 जून को संत घोषणा प्रकरण संबंधित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक व्यक्तिगत मुलाकात की। संत पापा ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा ईश सेवक एवं ईश सेविका घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

इनके नाम निम्नलिखित हैः

- ईश सेवक येसु समाजी फादर जॉन फिलिप जेनिंगन का जन्म 5 जनवरी 1642 को इचस्टाट (जर्मनी) में हुआ और 8 फरवरी 1704 को एलवांगेन (जर्मनी) में मृत्यु हो गई।

- संत एलिजाबेद धर्मसंध की ईश सेविका शहीद धर्मबहन पास्कालीना जॉन (मेरी मैग्दलीन) और उनकी 9 धर्मबहनें, जिन्हें 1945 में विश्वास के कारण पोलैंड में मार डाला गया।

- ईश सेवक धर्मप्रांतीय पुरोहित सेवरिनो फैब्रियानी, "बहरों और गूंगों के लिए प्रोविडेंस की पुत्रियों" के धर्मसंध के संस्थापक का जन्म 7 जनवरी 1792 को स्पिलाम्बेर्तो (इटली) में हुआ और 27 अगस्त 1849 को मोडेना (इटली) में मृत्यु हुई।

- ईश सेविका एंजेला रोजा गोडेका "मरिया के बेदाग दिल की छोटी बहनों के धर्मसंघ" की संस्थापिका। इनका जन्म 13 सितंबर 1861 को कोरज़ेव नाद वोल्गा (रूस) में हुआ और 13 अक्टूबर 1937 को ज़ेस्तोकोवा (पोलैंड) में मृत्यु हुई।

- ईश सेविका उर्सुला दोनाती, "मिनिमल सिस्टर्स ऑफ ऑवर लेडी ऑफ सोरोस" धर्मसंध की धर्मबहन। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1849 को अंज़ोला डेल'एमिलिया (इटली) में हुआ और 8 अप्रैल 1935 को संत जोवान्नी पर्सिचेत्तो (इटली) में मृत्यु हुई।

- ईश सेविका मारिया स्तेल्ला दी येसु (मारिया औरेलिया इग्लेसियस फिदाल्गो), मेरी इम्माकुलेट धर्मसंघ की धर्मबहन का जन्म 12 अप्रैल 1899 को कोलुंगा (स्पेन) में हुआ और 24 नवंबर 1982 को ग्रेनेडा (स्पेन) में मृत्यु हो गई।

-ईश सेवक लोकधर्मी रॉबर्ट शुमन का जन्म 29 जून 1886 को क्लॉसन (लक्ज़मबर्ग) में हुआ था और 4 सितंबर 1963 को साइ-चेज़ेल्स (फ्रांस) में मृत्यु हो गई। रॉबर्ट शुमन यूरोप के संस्थापक और यूरोपीय संसद के पहले राष्ट्रपति थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 June 2021, 15:30