लूथरन प्रॉटेस्टेण्ट ख्रीस्तीयों के विश्व संघ के प्रतिनिधियों के साथ संत पापा फ्राँसिस लूथरन प्रॉटेस्टेण्ट ख्रीस्तीयों के विश्व संघ के प्रतिनिधियों के साथ संत पापा फ्राँसिस 

लूथरन विश्व संघ के अध्यक्ष द्वारा सन्त पापा फ्राँसिस का अभिवादन

वाटिकन में शुक्रवार को लूथरन प्रॉटेस्टेण्ट ख्रीस्तीयों के विश्व संघ के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष पान्ती फ्लीबुस मूसा ने लूथरन धर्मानुयायियों की ओर से सन्त पापा फ्राँसिस का अभिवादन किया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफरय वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 25 जून 2021 (रेई,वाटिकन रेडियो): वाटिकन में शुक्रवार को लूथरन प्रॉटेस्टेण्ट ख्रीस्तीयों के विश्व संघ के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष पान्ती फ्लीबुस मूसा ने लूथरन धर्मानुयायियों की ओर से सन्त पापा फ्राँसिस का अभिवादन किया।

काथलिक-लूथरन यात्रा पीछे नहीं मुड़ सकती

सन्त पापा फ्राँसिस के शब्दों का प्रत्युत्तर देते हुए महाधर्माध्यक्ष मूसा ने इस बात को स्वीकार किया कि संघर्ष से एकता की ओर जानेवाली काथलिकों एवं लूथरन ख्रीस्तीयों की यात्रा अब पीछे नहीं मुड़ सकती, इसे अनवरत आगे ही बढ़ते रहना है।

उन्होंने कहा हालांकि अतीत की कडुवाहट और, विशेष रूप से, 500 साल पहले मार्टिन लूथर को काथलिक धर्म से निकाल दिये जाने को भुलाया नहीं जा सकता और न ही इतिहास को भुलाया जा सकता है तथापि, हम सबका दायित्व है कि हम एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिये पूर्ण एकता एवं पुनर्मिलन को साकार करने के लिये काम करें।  

भ्रान्तियाँ दूर हुईं

एकता की दिशा में कार्य करने हेतु महाधर्माध्यक्ष मूसा ने लूथरन ख्रीस्तीय विश्व संघ तथा ख्रीस्तीयों के बीच एकता को प्रोत्साहित करने के लिये गठित परमधर्मपीठीय समिति के कार्यों को सराहा और कहा कि उक्त संघ एवं समिति के बीच सम्पन्न बैठकों में चर्चित विषयों ने बहुत सी भ्रान्तियों को दूर किया है।

कोविद-19 महामारी के दौरान सन्त पापा फ्राँसिस द्वारा कहे शब्दों को याद कर महाधर्माध्यक्ष ने उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इन शब्दों से सम्पूर्ण विश्व में हाशिये पर जीवन यापन करनेवालों को सम्बल प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश आज विश्व में हिंसा, भय, उग्रवाद, अतिवाद एवं दमन सघन हुआ है और ऐसी स्थिति में सन्त पापा फ्राँसिस के शब्द सान्तवना देनेवाले हैं जो सभी को स्मरण दिलाते हैं कि हम सब ईश्वर की सन्तान एवं आपस में भाई बहन हैं।  

                       

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 June 2021, 11:27