उड़ीसा, भारत की बच्ची प्रार्थना करती हुई उड़ीसा, भारत की बच्ची प्रार्थना करती हुई 

हमें विनम्र होकर प्रार्थना करनी चाहिए, संत पापा

संत पापा ने दीन प्रार्थना की महता पर प्रकाश डाला। ईश्वर पर भरोसा रखने वालों को ईश्वर पवित्र आत्मा का उपहार देते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 19 मई 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में विश्वसियों को प्रार्थना पर धर्मशिक्षा दी। इसी के मद्देनजर संत पापा ने दो ट्वीट कर विनम्र होकर प्रार्थना करने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने हेतु प्रेरित किया।

1ला ट्वीट

संत पापा ने संदेश में लिखा, "जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हमें विनम्र होने की आवश्यकता होती है, ताकि हमारे शब्द वास्तव में प्रार्थनाएं हों, न कि केवल बेकार की बातें जिन्हें ईश्वर अस्वीकार करते हैं।" #प्रार्थना # आम दर्शन समारोह

2रा ट्वीट

संत पापा ने संदेश में लिखा, "पवित्र आत्मा ईश्वर का उपहार है जो हमें स्वतंत्र व्यक्ति बनने में मदद करता है, जो प्यार करना चाहते हैं और प्यार करना जानते हैं, जो समझते हैं कि जीवन उन चमत्कारों की घोषणा करने का एक मिशन है जिसे ईश्वर उन में पूरा करते हैं जो उन पर भरोसा करते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 May 2021, 15:35