फिलीस्तीन गाजा में पानी भरते बच्चे फिलीस्तीन गाजा में पानी भरते बच्चे 

विश्व जल दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

विश्व जल दिवस के दिन संत पापा ने ट्वीट कर हमारे हर दिन के जीवन में ईश्वर के बहुमूल्य उपहार जल की महत्ता और सभी के लिए इसकी पहुँच की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 22 मार्च 2021 (रेई) : आज विश्व जल दिवस है। पानी हमारे जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। सफाई से लेकर अन्य कार्यों तक के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है। हमारे हर दिन के जीवन में ये एक आत्यावश्यक भूमिका निभाता है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर ईश्वर के बहुमूल्य उपहार जल की महत्ता पर प्रकाश डाला।

ट्वीट संदेश

 संदेश में संत पापा ने लिखा, ʺहम विश्वासियों के लिए, "बहन पानी" कोई माल नहीं है: यह एक सार्वभौमिक प्रतीक है, यह जीवन और स्वास्थ्य का स्रोत है। कई भाइयों और बहनों की पेय जल तक पहुंच बहुत कम है और शायद प्रदूषित जल तक है। सभी के लिए पेय जल और स्वास्थ्य सेवाओं का आश्वासन देना आवश्यक है।ʺ #विश्व जल दिवस

विश्व जल दिवस की शुरुआत

22 दिसंबर, 1992 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ये घोषणा की गई कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद 1993 से दुनियाभर में 22 मार्च को प्रथम विश्व जल दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद से हर वर्ष लोगों के बीच जल के महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” मनाया जाता हैl

विश्व जल दिवस 2021 का थीम है, ‘पानी का मूल्यांकन’। दुनियाभर के लोग पीने के पानी के महत्व को समझें। अलग-अलग तरह से जल संरक्षण करें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 March 2021, 15:05