प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

1 जनवरी को संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने 1जनवरी को विभिन्न समारोहों के मद्देनजर पर तीन ट्वीट किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 1 जनवरी 2021 (रेई) : आज वर्ष 2021 का पहला दिन है। पूरे विश्व के लोग नव वर्ष की खुशियाँ मना रहे हैं और एक दूसरे को शुभ कामनाएँ दे रहे हैं। संत पापा फ्राँसिस ने इस दिन ट्वीटकर सभी लोगों की शुभकानायें दी।

1ला ट्वीट

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआप सभों को नये वर्ष की शुभ कामनाएँ।ʺ

2रा ट्वीट

1 जनवरी को काथलिक कलीसिया ‘ईश्वर की माता मरियम’ का महोत्सव मनाती है। इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट संदेश में लिखा, ʺईश्वर की पवित्र माँ, आपके चरणों में हम इस नव वर्ष को समर्पित करते हैं। आप, जो अपने दिल में चीजों को संजोना जानती हैं, हमारी देखभाल करती हैं, इस समय में आप हमें आशीर्वाद दीजिए और हमें ईश्वर के लिए और दूसरों के लिए समय निकालना सिखाइये।ʺ

3रा ट्वीट

1 जनवरी को ही काथलिक कलीसिया विश्व शांति दिवस मनाती है। इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट संदेश में लिखा, ʺशांति एक वास्तविकता बन सकती है अगर हम खुद के साथ और अपने पास मौजूद लोगों के साथ शांति से रहना शुरू कर दें, उन बाधाओं को हटा दें जो हमें उन लोगों की देखभाल करने से रोकती हैं जो जरूरतमंद और असहाय हैं।ʺ # विश्व शांति दिवस

इस दिवस की स्थापना संत पापा पॉल छठे  ने 1967 में की थी। उन्होंने संत पापा जोन तेईसवे के विश्व पत्र ʺपाचेम इन तेरिसʺ (पृथ्वी पर शांति) से प्रेरित होकर और अपने विश्व पत्र ʺपोपुलोरुम प्रोग्रेसियोʺ (लोगों का विकास) के संदर्भ में विश्व शांति दिवस को शुरु किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 January 2021, 15:01